गोरखपुर

यूपी में बड़ा हादसा टला, ट्रेलर से भिड़ी तेज रफ्तार बस…महिला शिक्षक समेत छह लोग घायल

बुधवार की सुबह एक अनुबंधित बस और ट्रेलर की जबरदस्त भिड़ंत हो गई, इस हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई। राहगीरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को किनारे करवाकर रास्ता साफ करवाया।

2 min read
Apr 08, 2026
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, बस और ट्रेलर में भिड़ंत

बुधवार की सुबह चौरीचौरा क्षेत्र के डुमरी खुर्द में गोरखपुर से देवरिया जा रहे तेज रफ्तार बस की ट्रेलर से भिड़ंत हो गई, दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। इस दौरान बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। तेज अनुबंधित बस ने सड़क किनारे गिट्टी लदी ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दिया।

बस में करीब 35 से ज्यादा यात्री सवार थे, घटना के बाद भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। दुर्घटना में आगे बैठी महिला शिक्षक सरोज और उनके साथ लगभग 6 से अधिक लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सरोज को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य यात्रियों को हल्की चोटें लगीं।

ये भी पढ़ें

सिटी स्टेशन के बंद क्वार्टर में मिला युवक का शव, चेहरे पर चोट के निशान, शिनाख्त नहीं, जांच में जुटी पुलिस

महिला शिक्षक गंभीर रूप से घायल, छह अन्य भी चोटिल

दुर्घटना के बाद भारी भीड़ जुट गई और घायलों को बस से निकालने में लग गई। घायल शिक्षिका को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, बाकी यात्री को गंभीर चोट न लगने से वो अपने घर चले गए। दुर्घटना के कारण कुछ समय तक सड़क पर बस खड़ी रहने से यातायात बाधित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस को किनारे कराकर आवागमन बहाल कराया। पुलिस ने बस और ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है।

मंगलवार को भी सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे शिक्षक

चौरीचौरा थानाक्षेत्र में ही मंगलवार को भी सुबह सड़क हादसे में शिक्षक नरेंद्र भारती गंभीर रूप से घायल हो गए। वह गोरखपुर से स्कूटी से गौरी बाजार स्थित विद्यालय में पढ़ाने जा रहे थे। बताया जाता है कि जिओ पेट्रोल पंप, चौरीचौरा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमहा भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स रेफर कर दिया। नरेंद्र भारती गौरी बाजार स्थित कंपोजिट स्कूल विनायक में शिक्षक के पद पर तैनात हैं। इधर, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें

नौकरी के लिए मन्नत मांगने जा रहे दो दोस्तों की कार एक्सप्रेस-वे पर टकराई, एक ही दिन पहले मिली थी डिग्री

Published on:
08 Apr 2026 06:18 pm
Also Read
View All
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं स्वास्थ्य कार्ड अभियान का भव्य आयोजन

गोरखपुर को मिला पांचवां विश्विद्यालय, कैबिनेट ने दी वानिकी विश्वविद्यालय को मंजूरी…उत्तर भारत का बनेगा यह पहला विश्वविद्यालय

गोरखपुर में नौ अपराधी ‘दुराचारी’ घोषित, खोली गई ‘बी’ हिस्ट्रीशीट…लगातार रखी जाएगी निगरानी

क्या मिल पाएगा मृत शिक्षक को न्याय… फरार BSA अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर, सत्ता का संरक्षण या कुछ और ?

DDU विश्वविद्यालय में छात्र ने परीक्षा नियंत्रक को धमकाया, बोला…तुम्हारे बाप की ? टुकड़े टुकड़े गैंग से भी है छात्र का नाता