गोरखपुर

गोरखपुर में फर्जी IAS बनकर शादी रचाई, विदाई के बाद खुली पोल…लड़कियों की तस्करी से भी जुड़ा मामला

कैंट थाना पुलिस को दी गई तहरीर में उसके पिता ने लिखा है कि अपनी पुत्री के लिए रिश्ता तलाश रहे थे। निषाद विवाह ग्रुप के माध्यम से उन्हें इटावा के लुधियात मोहल्ला इकदिल निवासी प्रीतम कुमार निषाद का बायोडाटा मिला।

3 min read
Mar 21, 2026
Up news, gorakhpur
फ़ोटो सोर्स: सोशल मीडिया, फर्जी दूल्हे की खुली पोल

गोरखपुर में फर्जी आईएएस बनकर इटावा के एक युवक ने गोरखपुर में नंदानगर क्षेत्र के एक लॉन से धूम-धाम से की, शादी में दुल्हन के परिवार ने 15 लाख रुपये दहेज सहित 30 लाख रुपये खर्च किए। हंसी, खुशी बेटी की विदाई भी हो गई लेकिन ससुराल में माहौल एकदम उलट था, छोटे से घर में दूल्हे का परिवार रहता था कुछ भी वैसा नहीं था जैसा सब्जबाग दूल्हे ने लड़की के घर वालों को दिखाया था, चर्चा में दुल्हन को यह भी मालूम चल गया को दुल्हा आईएएस नहीं है उसने फर्जीवाड़ा कर शादी की है।

बेटी ने पिता को बताया उसे बेचे जाने की थी तैयारी

यह बात मालूम चलते ही दुल्हन के होश उड़ गए और उसने मायके में अपने पिता को जानकारी दी, यह सुन परिवार के लोग इटावा पहुंच गए, वहां एक कमरे के मकान में बेटी मिली, पति और उसकी बहन दुल्हन के परिजनों को देखते ही फरार हो गए। बेटी ने पिता को बताया कि पति ने उसके साथ पूरे रास्ते छेड़छाड़ की। वह सब मिलकर बेचने की भी तैयारी कर रहे थे।

पिता ने दर्ज करता मुकदमा, जांच पड़ताल जारी

बेटी की आपबीती सुनते ही पिता के भी पैरों तले जमीन खिसक गई, इसके बाद बेटी को घर लेकर आने के बाद पिता ने कैंट थाने में इटावा के लुधियात इकदिल मोहल्ले के प्रीतम निषाद और उसके परिवार के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

एक वैवाहिक ग्रुप से मिला था लड़के का बायोडाटा

जानकारी के मुताबिक कैंट थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर निवासी एक परिवार अपनी पुत्री के लिए रिश्ता तलाश रहा था। निषाद विवाह ग्रुप के माध्यम से उन्हें इटावा लुधियात मोहल्ला इकदिल के प्रीतम कुमार निषाद पुत्र शिवपाल सिंह निषाद का बायोडाटा मिला। संपर्क करने पर प्रीतम ने खुद को आईएएस अधिकारी बताते हुए मनिकपुर में तैनाती की बात कही।

लड़के ने खुद को बताया आईएएस, पंद्रह लाख रुपए दहेज लिया

खुद के आईएएस होने का विश्वास दिलाने के लिए उसने न्यूज चैलन पर दिए गए कथित इंटरव्यू, ऑफिस और कुछ नेताओं के साथ अपनी फोटो व वीडियो भी भेजी। लड़की के परिजन इस बात से खुश थे कि आईएएस दामाद मिल रहा है, सब कुछ सही दिखने कर सगाई का डेट फिक्स हो गया। इसी बीच सगाई से तीन दिन पहले उसने शादी में खर्च के नाम पर 15 लाख रुपये की मांग कर दी। शादी करने की मजबूरी में सगाई के दिन परिवार ने 10 लाख रुपये नकद दिए, जबकि बाकी 5 लाख रुपये शादी के दिन तिलक में दिए।

लड़की की विदाई के बाद फर्जी आईएएस की खुली पोल, दो शादियां पहले भी करने की मिली जानकारी

बीते 11 मार्च 2026 को नंदानगर स्थित दुर्गा मैरिज लॉन में धूमधाम से शादी हुई, जिसमें लड़की के पिता ने करीब 30 लाख रुपये खर्च किए। पीड़ित ने बताया कि 12 मार्च को बारात विदा होने के बाद शादी में आए व्यक्ति से जानकारी मिली कि युवक आईएएस नहीं है। वह फर्जी आईएएस बनकर शादी कर लिया है। इसके बाद परिजन उसके बताए गए पते पर पहुंचे तो वहां एक छोटे से कमरे में उनकी बेटी मिली,जबकि आरोपी प्रीतम और उसकी बहन देखते ही मौके से फरार हो गए। पड़ोसियों ने बताया कि आरोपी पहले भी दो शादियां फर्जी पहचान के आधार पर कर चुका है।

लड़की ने बताया उसे बेचने का बना रहा था प्लान

दूल्हन जब मायके आई तब पिता को होश उड़ा देने वाली बात बताई, उसने बताया कि रास्ते में आरोपी उसे गोवा ले जाकर बेचने की योजना बना रहा था और छेड़खानी भी करता था। इस संबंध में एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है परिवार के आरोपों की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
21 Mar 2026 12:15 pm