गोरखपुर

MMMUT Convocation 2018 क्रीम कलर की सदरी और महामना पगड़ी में मेडल लेंगे मालवियंस, मेट्रोमैन को दी जाएगी मानद डाॅक्ट्रेट की उपाधि

  मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विवि का दूसरा दीक्षांत 24 को

2 min read
degree course, diploma course, career courses, education news in hindi, education

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में दूसरे दीक्षांत की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। 24 अगस्त को आयोजित इस दीक्षांत में देश के मेट्रोमैन ई.श्रीधरन को डाॅक्टरेट की मानद उपाधि दी जाएगी। कुलाधिपति रामनाईक इस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। दीक्षांत में 19 टाॅपरों को गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा।
विवि में तैयारियांें को अंतिम रूप देने के लिए लगातार बैठकें भी आयोजित की जा रही और जिम्मेदारियां भी बांटी जा रही हैं। दीक्षांत की विभिन्न समितियां अपनी-अपनी बैठकें कर अपनी जिम्मेदारियों को मूर्त रूप देने में व्यस्त हैं।
स्वर्ण पदक और प्रशस्ति पत्र पाने वाले मेधावियों की सूची तैयार कर ली गई हैं। इस दीक्षांत समारोह में प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय रैंक पाने वालों के नाम घोषित कर दिए गए हैं। प्रथम स्थान अर्जित करने वाले मेधावियों को कुलपति स्वर्ण पदक, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को सिल्वर मेडल और तीसरे स्थान वाले मेधावियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
दीक्षांत समारोह में मेधावियों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया है।

क्रीम कलर की जैकेट में दिखेंगे मालवियंस

ये भी पढ़ें

सिद्धू के पाकिस्तान जाने पर भाजयुमो ने किया विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन

दीक्षांत के लिए नया ड्रेसकोड लागू किया गया है। इस बार दीक्षांत में मालवियंस क्रीम कलर की सदरी में दिखेंगे। इसके अलावा महामना मदन मोहन मालवीय द्वारा हमेशा पहने जाने वाली पगड़ी को भी धारण किया जाएगा तथा उत्तरीय लगाना पड़ेगा। यह ड्रेसकोड विवि से जुडे़ सभी लोगों के लिए है।

ये मेधावी होंगे सम्मानित

एमटेक में गोल्ड मेडल
हिल एरिया डेवलेपमेंट इंजीनियरिंग: शिखर मोहन
पर्यावरण इंजीनियरिंग: हर्षिता सिंह
स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग: चंदन गुप्ता
सिस्मिक डिजाइन इंजीनियरिंग: सिंधुसुता
कंप्यूटर साइंस: श्वेता वाष्र्णेय
इंफारमेशन टेक्नालॉजी: सोनाली पांडेय
पॉवर इलेक्ट्रानिक्स एंड ड्राइव्स: विनीत रंजन
कंप्यूटर इंटीग्रेटेड मैनफैक्चरिंग: बृजेश कुमार सिंह
डिजिटल सिस्टम: अंशिका श्रीवास्तव
कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग: सुगंधा तेजस्वी
कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन: अभिषेक यादव
एनर्जी टेक्नालॉजी एंड मैनेजमेंट: प्रशांत मल्ल


बीटेक में गोल्ड मेडल

सिविल इंजीनियरिंगः शिवम भल्ला
कंप्यूटर साइंस: सौरभ राम त्रिपाठी
इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग: सोनम प्रजापति
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: परिधि जोशी
मैकेनिकल इंजीनियरिंग: संदीप मोदनवाल

इस कोर्स के लिए इनको मेडल

एमसीए: श्रवण कुमार चैहान
एमबीए: नेहा सरोज

ये भी पढ़ें

कैसे खेले जहिओ सावन में कजरिया, बदरिया घिर आई ननदिया
Published on:
22 Aug 2018 04:19 am
Also Read
View All
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की लोकायुक्त जांच शुरू, शिकायतकर्ता ने लगाए हैं गंभीर आरोप

गोरखपुर में हॉस्पिटल पर किडनी निकालने का आरोप, परिजनों का जमकर हंगामा…बोले, सिर में चोट फिर पेट का आपरेशन क्यों ?

आम लोगों की जेब पर मार, चाय-नाश्ता भी होगा महंगा! यूपी में कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में बड़ी उछाल, 993 रुपये की बढ़ोतरी

गोरखपुर में एक स्कूल के 12वीं के 150 बच्चे फेल, स्कूल भी जिम्मेदारी से झाड़ा पल्ला,जानिए पूरा मामला

बचा लो मां…मैने जहर खा लिया है, शादी के दो दिन बाद ही दूल्हे ने किया सुसाइड…मेंहदी लगे हाथों से दुल्हन ने तोड़ी चूड़ियां