
Mahashivaratri tomorrow
काले-काले मेघ देखते ही मोर जहां अपने पंख फैलाकर खुशी जताता है। वहीं तपती धरती पर बरसती बूंदें वातावरण में सोंधी खुशबू बिखेर देती हैं। सखियां झूला झूलते हुए कजरी का आनंद लेती हैं ,, सखी सावन की आई बहार, मेंहदी नीकि लागे... झूला धीरे से झुलाओ सुकुमारी सिया हैं... कैसे खेलन जहिओ सावन में कजरिया, बदरिया घिर आई ननदिया... कुछ ऐसे गीतों के साथ रिमझिम सावन व क्वीन प्रतियोगिता का आगाज हुआ।
मंगलवार को जन कल्याण अखिल महिला समिति द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीआईजी बंगला के पास स्थित एक होटल में कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की उज्ज्वला चौधरी, यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी, संस्था की संरक्षिका ज्योत्सना गुप्ता, अध्यक्ष डॉ. चैताली बनर्जी व शोभा नाथ ने दीप जला कर किया।
इसके बाद आगाज हुआ सखियों की रिमझिम कजरी का। अमृता ने तोहके अंगूरी के नगीना बनाइलेब, प्रमिला ने अरे रामा बरसे, बृज बाला ने पिया मेहंदी मंगाय द, सुशीला ने खोला केवडिया गीतों को प्रस्तुत किया तो सभी झूमने को विवश हो गए।
इस दौरान सोलहों श्रंगार किये सावन क्वीन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें माचिस की डिबिया में ज्यादा से ज्यादा सामान रख कर लाना था। इस प्रतियोगिता में कुल 20 महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में प्रमिला को प्रथम तथा नीलम चैधरी को द्वितीय सावन क्वीन चुना गया। संस्था की ओर से अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। महिलाओं ने इसके पश्चात डांडिया खेली।
अंत में संस्था की संरक्षिका व महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी का सम्मान भी किया गया। संस्था की ओर से पूर्व महापौर डॉ. सत्या पांडेय, प्रमोद बाजपेयी ने अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर नवनियुक्त उपाध्यक्ष को सम्मानित किया। श्रीमती चैधरी ने कहा कि आज बहुत ही आह्लादित हंू इस सम्मान को पाकर। उम्मीद नहीं अपितु पूरा विश्वास है कि सरकार महिलाओं के लिए जो योजनाएं चला रही है उसका लाभ लोगो को अवश्य मिलेगी। महिलाओं के हितों के सदैव तत्पर रहूंगी। उनका जो भी हक है उन्हें दिला कर रहूंगी।
पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने कहा कि आज की महिलाएं कमजोर नही है उनकी इच्छा शक्ति व आत्मबल उन्हें हर वो सफलता दिलाएगी जिसकी वो हकदार है। महिलाएं घर के काम काज से फुर्सत मिलने ऐसे आयोजनों में शामिल होना चाहिए।
ज्योत्सना गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उर्मिला, मनोरमा, मीरा, नीलम , इंद्रा , सरोज, जयश्री, पूर्णिमा , साधना, नीरजा, डॉ रंजना बागची, डॉ अल्पना, रेखा आदि मौजूद रहीं।
Published on:
22 Aug 2018 03:52 am
