
सिद्धू के पाकिस्तान जाने पर भाजयुमो ने किया विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मंगलवार को गोरखपुर में प्रदर्शन किया। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे नवजोत सिद्धू के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन भी किया। इनका कहना था कि जब पूरा देश पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी की शोक में डूबा था तो सिद्धू जश्न मनाने पहुंच गए।
शहर के चेतना तिराहे पर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना था कि सिद्धू का पाकिस्तान में इमरान खान के प्रधानमंत्री बनने का जश्न मनाना और पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष के गले मिलना निंदनीय है। भारतीय जवानों का खून बहाने वाले जरनल को गले लगाकर नवजोत सिद्धू ने देशद्रोह का काम किया है। कार्यकर्ताओं का कहना था कि हमारे देश के जवान अपनी जान पर खेलकर पाकिस्तान की गोलियों का सामना करते हुए भारत मां की सुरक्षा में लगे हैं। सिद्धू के इस आचरण से उनके मनोबल पर बुरा असर पड़ेगा।
भाजयुमो ने मंाग की कि सिद्धू को कांग्रेस अपनी पार्टी से निकाले आझैर उनको देशद्रोह के अपराध में जेल भेजा जाना चाहिए।
कार्यकर्ताओं ने नवजोत सिंह सिद्धू का प्रतीकात्मक पुतला भी दहन किया।
विरोध प्रदर्शन में युवा मोर्चा के जिला संयोजक रामेश्वर कश्यप, प्रदेश कार्य समिति सदस्य मिथिलेश मल्ल, जिला सहसंयोजक दिलीप मिश्र, जिला मंत्री नारायण दत्त ओझा, अखिलेश चंद, आशीष सिंह, शशांक द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
Published on:
22 Aug 2018 03:59 am
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
