गोरखपुर

मृत बीजेपी नेता के घर पहुंचे सांसद राधामोहन, हत्यारोपियों को बचाने वालों को दिए खुली चुनौती…बोले चिराग तले अंधेरा

मंगलवार को चिलुआताल थानाक्षेत्र में सुबह करीब पांच बजे बीजेपी नेता राजकुमार चौहान की नृशंस हत्या पर क्षेत्र में काफी तनाव है। शाम को राज्यसभा सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल और मंत्री दारा सिंह चौहान मृत नेता के घर पहुंचे।

2 min read
Mar 17, 2026
फोटो सोर्स: पत्रिका, बीजेपी सांसद राधामोहन दास अग्रवाल

गोरखपुर में मंगलवार की सुबह भाजपा नेता राजकुमार चौहान की नृशंस हत्या जिसके बाद परिवार वालों से मिलने कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान और राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल पहुंचे। ज्योंहि दोनों नेता मृतक के घर पहुंचे वहां सैकड़ों की भीड़ ने उन्हें घेर किया, परिजनों की चीत्कार से मातम पसरा हुआ था। मृतक की पत्नी और बेटियां दहाड़े मार रो रही थी, दोनों ने किसी तरह परिवार को ढाढ़स बांधा।

ये भी पढ़ें

तेल भरवाते ही लगी भयंकर आग, संभल में गैस किट वैन बनी आग का गोला, जलती वैन खींचकर दूर ले गए कर्मचारी

कैबिनेट मंत्री दारा सिंह ने हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन

मृतक के परिवार से कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने उन्हें हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं जिनके पालन पोषण के लिए जो कुछ भी है आप लोग लिखकर दीजिए मैं मुख्यमंत्री जी से प्रयास करूंगा कि इनको जो भी आर्थिक सहयोग मिल सके हम लोग पूरा प्रयास करेंगे।

कार्यकर्ता की हत्या पर बिफरे सांसद राधामोहन

इसके अलावा राज्यसभा सांसद डा. राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि राजकुमार चौहान भारतीय जनता पार्टी के बहुत वरिष्ठ नेता थे। उनके साथ जघन्य घटना होना काफी मर्माहत करता है, सांसद ने कहा कि ठीक गोरखनाथ मंदिर के पीछे उनकी निर्मम हत्या हो गई। दुर्दांत अपराधियों ने चाकू गोद-गोद कर मारा है।

इसको हम लोग मॉब लिंचिंग कहें तो गलत नहीं होगा। सरकार हमारी भारतीय जनता पार्टी की है। हम लोग यही मानते हैं कि पहले की तुलना में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। इसका मतलब यह नहीं है कि चिराग तले अंधेरा हो जाएगा।

प्रशासन अपराधियों को गिरफ्तार कर सजा दे

कार्यकर्ता की मौत से आवेशित सांसद ने कहा मैं तो दिल्ली से पार्लियामेंट छोड़ कर आया हूं। यह परिवार चाहता हैं कि अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। कोई भी अपराधी हो, मैं तो नाम भी नहीं जानता हूं। मृतक की पत्नी ने स्वयं एफआईआर लिखाया है और नामजद किया है।

प्रशासन से यही कहना है कि अपराधियों की गिरफ्तारी कर आगे की न्यायिक कार्रवाई करें। अन्यथा मैं तो हूं ही राज्यसभा में इन सब लोगों को मैं नंगा कर दूंगा। जो बचने का प्रयास करेगा मेरे पास संवैधानिक रास्ता है। घर में दो-दो बेटियां हैं, उनकी देखरेख कौन करेगा। सरकार और प्रशासन के नाक के नीचे इतना बड़ा कांड हो रहा है। प्रशासन को जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी।

बेखौफ थे हमलावर, हत्या के बाद मरने का करते रहे इंतजार

गोरखपुर में चिलुआताल थानाक्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता की 4 बदमाशों ने घर से कुछ ही दूर उन्हें घेर लिया। शरीर पर दर्जनों चाकू मारे, घायल होने के बाद भी भाजपा नेता कुछ दूर तक भागे, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर फिर हमला कर दिया।हमलावर कुछ देर तक वहीं रुके रहे और उनके मरने का इंतजार करते रहे। तसल्ली होने के बाद वहां से भाग गए।

ये भी पढ़ें

सिपाही भाइयों ने अस्पताल में घुसकर बहन के प्रेमी को मारी सिर में गोली, AMU के छात्रनेता का है भाई

Published on:
17 Mar 2026 10:38 pm
Also Read
View All
गोरखपुर पहुंचे DG फायर, बोले…गांव-गांव बनाए जाएंगे ‘अग्निमित्र’, गाड़ियां का मूवमेंट टाइम एक मिनट के अंदर रखने का लक्ष्य

यूपी में फरार बीएसए और क्लर्क पर गैर जमानती वारंट जारी, 25-25 हजार हुई इनाम की रकम…टीचर सुसाइड केस में है वांटेड

गोरखपुर सिविल कोर्ट को 30 मार्च को बम से उड़ाने को धमकी, DJ ऑफिस में चिट्ठी पहुंचते ही मचा हड़कंप

मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व पार्षद की गोली मारकर हत्या, पहले सिर में मारे गोली फिर चाकुओं से गोदा…इलाक़े में सनसनी

गोरखपुर में सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी पर मुकदमा दर्ज…राजनीतिक हलचल तेज, जानें पूरा मामला

अगली खबर