गोरखपुर

गोरखपुर के लिए सांसद रवि किशन ने मांगी वंदे भारत ट्रेन, जानें रेल मंत्री ने क्या दिया जवाब

Gorakhpur गोरखपुर विकास के रास्ते में तेज गति से चले इसके लिए गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मांग की कि, दिल्ली-गोरखपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस, दुरंतो एसी सुपरफास्ट व राजधानी सुपरफास्ट ट्रेन चलाई जाए। जानें रेल मंत्री ने क्या कहा...
2 min read
• •
Updated: 19 Jul 2022, 11:40 AM IST
गोरखपुर के लिए सांसद रवि किशन ने मांगी वंदे भारत ट्रेन, जानें रेल मंत्री ने क्या दिया जवाब
गोरखपुर के लिए सांसद रवि किशन ने मांगी वंदे भारत ट्रेन, जानें रेल मंत्री ने क्या दिया जवाब

गोरखपुर विकास के रास्ते में तेज गति से चले इसके लिए गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मांग की कि, दिल्ली-गोरखपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस, दुरंतो एसी सुपरफास्ट व राजधानी सुपरफास्ट ट्रेन चलाई जाए। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने भाजपा सांसद रवि किशन की मांगों पर गौर करते हुए आश्वासन दिया कि, मांगें जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहाकि, गोरखपुर की विकास प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं।

रवि किशन पेश की कई मांगें

भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहाकि, नेपाल व कई प्रदेशों के लोग आते हैं। गोरखपुर से नई दिल्ली तक वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस चलाने की जरूरत महसूस की जा रही है। सांसद रवि किशन ने गोरखपुर से देहरादून एक्सप्रेस और गोरखपुर से पुणे एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने की मांग रखी है। गोरखपुर छावनी कैंट रेलवे स्टेशन के क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर निर्माण कराने की भी मांग रखी है। पिपराइच रेलवे स्टेशन के क्रॉसिंग पर डबल लेन रेल ओवर ब्रिज का प्रस्ताव दिया है। ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय को मेडिकल कॉलेज का दर्जा दिए जाने की भी मांग की है।

रेल मंत्री का मांगें पूरा करने का आश्वासन

सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहाकि, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से गोरखपुर के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा हुई। रेल मंत्री ने सभी मांगों को संज्ञान में लेते हुए जल्द से जल्द उनके क्रियान्वन का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गोरखपुर लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है और मुझसे इसमें जो कुछ हो सकेगा मैं करुंगा।

Published on:
Also Read
View All
गोरखनाथ मंदिर पहुंच नितिन नवीन ने लिया गुरु गोरक्षनाथ का आशीर्वाद, संगठन को मजबूत करने के लिए दिनभर करेंगे मैराथन बैठकें

2017 से पहले यूपी में था ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया’ का राज, अब ODOP से बनी पहचान: नितिन नवीन

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा…नितिन नवीन और सीएम योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम

पंचर साइकिल एक्सप्रेसवे पर नहीं चल सकती : गोरखपुर में सपा पर बरसे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन

यूपी में 37 और बिहार में 36 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस, पंकज चौधरी बोले- पार्टी को आत्ममंथन करने की जरूरत