गोरखपुर

हत्या या सड़क दुर्घटना, खून से लथपथ मिला युवक का शव …सर फूटा-चेहरे पर चोट के निशान

गोरखपुर के बेलीपार थानाक्षेत्र में एक स्कूल के पास बुरी तरह घायलावस्था में पड़े युवक को देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई।

less than 1 minute read
Jan 30, 2026
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, युवक का शव मिला

गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र में एक युवक की खून से सनी लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचते इससे पहले ही युवक की मौत हो गई। पुलिस ने जांच पड़ताल किया तब युवक की पहचान बगही गांव निवासी 26 वर्षीय मधुबन निषाद के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें

मथुरा में गूगल मैप ने फिर दिया धोखा, नहर में गिरी व्यापारी की कार…मची चीख, पुकार

खून से लथपथ मिला युवक का शव

जानकारी के मुताबिक परिजनों ने बताया कि गुरुवार रात वह घर से निकला था। देर रात राम मनोहर लोहिया स्कूल के पास लहूलुहान हालत में पाया गया। किसी ने इसकी जानकारी इसके परिजनो व बेलीपार पुलिस को दी इलाज हेतु परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मौके पर पहुंची बेलीपार पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वही पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी फुटेज

मृतक के परिजनों ने मधुबन की मारपीट कर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है, मामले की जांच हो रही है। घटना स्थल राम मनोहर लोहिया स्कूल मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

इससे सही चीजें मालूम हो सकती हैं। बेलीपार थाना प्रभारी विशाल कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

Sambhal Violence: 22 पुलिस अफसरों पर FIR आदेश को यूपी सरकार ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, सीओ अनुज चौधरी भी घेरे में

Published on:
30 Jan 2026 07:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर