
गोरखपुर। सर्वोदय भारत पार्टी ने निकाय चुनाव में मजबूती से उतरने का फैसला किया है। गोरखपुर से महापौर प्रत्याशी के रूप में अशोक कुमार गुप्ता को उतारा है।
सर्वोदय भारत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश पांडेय पार्टी के मेनिफेस्टो के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सर्वोदय भारत पार्टी स्थानीय निकायों के चुनावों और आगामी लोकसभा सीट के उपचुनाव में सघन भागीदारी करने जा रही है। हमारी पार्टी अधिकांश वार्डों के लिए भी सभासादों के चुनाव के लिए अच्छे से अच्छे प्रत्याशी चुनाव में उतारेगी ।
आज समय और देश की आवश्यकता है कि अच्छे चरित्रवान ईमानदार संवेदनशील लोग लोकसभा, विधान सभा तथा स्थानीय सरकारों में आएं। ख़ुशहाल भारत के आपके सपनों को साकार करने के लिए एक नए प्रयोग की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि भारत का संविधान पारित करते समय बाबू राजेंद्र प्रसाद और डॉक्टर अम्बेडकर दोनों ने 26 नवम्बर 1949 को कहा था की अगर अच्छे चरित्रवान संवेदनशील ईमानदार और चरित्रवान लोग चुनकर नहीं आएंगे तो अच्छा संविधान भी देश को ख़ुशहाल नहीं कर पाएगा। उन्होंने दुहरी ज़िम्मेदारी दी थी: अच्छे लोगों को, कि वे चुनाव में प्रत्याशी बनें और भारत के लोगों को कि वह ऐसे लोगों को जिताए ।
तो किसी न किसी को तो इसकी शुरुआत करनी ही पड़ेगी ।
इसके लिए ज़रूरी है कि चुनाव खर्चीला न हो।
उन्होंने कहा कि जो भी बहुत अधिक धन , करोड़ों रुपए ख़र्च करके चुनाव जीतेगा, चाहे वह रुपया व्यक्ति का हो या पार्टी का हो, नम्बर एक का हो या दो का, वह कई गुना कमाएगा और उसी में लगा रहेगा। जनता और उसकी सेवा और समस्यायें सुलझाना उसके लिए गौड़ हो जाएगा। इसके लिए कम पैसे में चुनाव का का एक नया मॉडल पेश किया जाएगा।
ऐसे करेंगे सरकारी निधि को खर्च
गिरीश पांडेय ने कहा कि हमारे पार्टी के प्रतिनिधि सांसद निधि या सभी निधियों का प्रयोग क्षेत्र के अधिक मत पाकर चार हारे हुए प्रत्याशियों के साथ किया जाएगा। वे हारे हुए प्रत्याशी भी तो जनता की आवाज़ हैं ,उतने लोगों को रेप्रेज़ेंट करते हैं, उनकी समस्याए जानते हैं इसलिए जब उनकी भी राय ली जाएगी तो लोकतंत्र सम्पूर्णता में फलिभूत होगा। उन प्रत्याशियों की आवाज़ भले ही लोकसभा, विधान सभा या नगर सभाओं में न पहुँचे , लेकिन उस क्षेत्र के विकास में तो सुनी ही जानी चाहिए।