गोरखपुर। नगर निकाय के लिए पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। पहले चरण में गोरखपुर मेयर चुनाव के लिए 16 लोगों ने परचा दाखिल किया है। आज नामांकन पत्रों की जांच होनी है। इसके बाद प्रतीकचिन्हों का आवंटन किया जाएगा। उधर, कांग्रेस के दो दो प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है।
नामांकन के आखिरी दिन ही सबसे अधिक दावेदारों ने पर्चा दाखिला किया। इसमें बीजेपी के मेयर प्रत्याशी सीताराम जायसवाल, बसपा के हरेंद्र यादव, कांग्रेस के राकेश यादव शामिल रहे। एक दिन पहले कांग्रेस से ही धर्मराज निषाद ने अपना नामांकन किया था।
नामांकन के आखिरी दिन निर्दल प्रत्याशी के रूप में पूर्व विधायक केदारनाथ सिंह के पुत्र डॉ.आशीष सिंह, बहुजन मुक्ति पार्टी से स्वामीनाथ पाल, राष्ट्रीय लोक दल से मोहम्मद इस्लाम, सलीम और जियाउद्दीन अंसारी ने भी परचा दाखिला किया।