17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर क्यों पत्नी ने बहनोई के साथ मिलकर करा दी पति की हत्या

ससुराल में ही हो गई हत्या, गोरखपुर का था रहने वाला. 27 अक्टूबर को हाटा कोतवाली के शंखापार माफी में ससुराल आये व्यक्ति की हत्या का मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 6 Nov 2017, 3:19 PM IST

Murder

Murder

गोरखपुर। कहते हैं भारतीय समाज में किसी भी महिला के लिए उसका सुहाग ही सबकुछ होता है। लेकिन गोरखपुर में एक महिला ने मायके बुलाकर पति की हत्या कर दी। वह भी कुछ रुपयों की खातिर। मामला दो जिलों से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल रहे लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
27 अक्टूबर को गोरखपुर के पिपराइच थानाक्षेत्र के भरपुरवा के श्रवण कुशीनगर के हाटा क्षेत्र के शंखापार माफी गांव अपने ससुराल आये थे। पत्नी ने उसे छठ पर्व में शामिल होने को बुलाया गया था। लेकिन अगले दिन गन्ने के खेत में उसका शव फेंका हुआ मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी थी। इसके बाद मामले की जांच-पड़ताल शुरू हुई।
पुलिस में जांच पड़ताल के मृतक की पत्नी पर कुछ संदेह किया। फिर जांच इसी दिशा में चली। पता चला था कि कुछ दिन पहले इसके पति ने एक जमीन का टुकड़ा बेचा है। सारा पैसा पत्नी ने खुद अपने पास रख लिया है। पति के मांगने पर मारपीट होती रही है।
बताया गया की पेशे से ड्राइवर मृतक शराब पीने का आदी था। कईयों का कर्जदार भी बन गया था। पत्नी को इस बात का डर था की वह कहीं जमीन बेचने के बाद मिले दो लाख रुपये को भी शराब में न उड़ा दे। खिन्न पत्नी ने इस धन को बचाने केलिए षड्यंत्र रचा और उसकी हत्या करवा दी। हत्या की घटना को अपने सहयोगियों संजय (बहन का पति), मलखा उर्फ रामसिंह (भाई का साला) तथा धर्मेन्द्र (ननद का लड़का) के साथ मिलकर अंजाम तक पहुंचाया।

हुए गिरफ्तार
मुखबीर की सूचना पर हाटा कोतवाली के जोलहनिया चौराहा के पास आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें रामसिंह उर्फ मलखा सिंह पुत्र रामप्रसाद निवासी पिपरा बसन्त थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर, संजय पुत्र लल्लन चौधरी निवासी महमदा थाना श्यामदेउरवा जनपद महाराजगंज, धर्मेन्द्र कुँवर पुत्र रामकिशुन निवासी पैकौली लाला टोला पिजवाहिया थाना कोतवाली हाटा,जनपद कुशीनगर और सलहन्ती देवी पत्नी श्रवण, निवासी भरपुरवा (महुअवा) थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर शामिल हैं।