गोरखपुर

साइबर अपराध का नया खतरा, गोरखपुर की दो कंपनियों पर साइबर अटैक…अपराधियों ने मांगा क्रिफ्टो करेंसी में फिरौती

कैंट इलाके के हरिओम नगर निवासी कारोबारी राम रायका मरैका की कंपनी के सारा डेटा रैनसमवेयर अटैक कर हैकर ने हैक कर लिया है। अब हैकर फिरौती मांग रहा है
less than 1 minute read
Jun 01, 2025
Feature image

साइबर अपराधियों द्वारा पर्सनल डाटा हैक कर अकाउंट खाली कर देने की बात अब पुरानी हो गई। गोरखपुर में पहली बार दो कंपनियों पर ही साइबर अटैक कर उसके सर्वर को हैक कर लिया गया और क्रिप्टो करेंसी में फिरौती मांगी गई। ये दो कंपनियां रामरायका मार्केटिंग व गौरी ट्रेडिंग कंपनी हैं। फिलहाल गोरखपुर में इस तरह का साइबर अटैक पहला मामला है। सर्वर हैक होने के बाद से कंपनी अपना नया डेटा नेटवर्क तैयार करने में जुटे हैं लेकिन दो दिन से कंपनी का कामकाज प्रभावित है। कंपनियों के मालिक व उनके परिवार का व्यक्तिगत डेटा भी हैक किया गया है। इस मामले में पीड़ितों की तहरीर पर अज्ञात साइबर अपराधियों पर साइबर थाने में केस दर्ज किया गया है।

सर्वर पर रैनसमवेयर अटैक हुआ, कंपनी का डाटा हुआ करप्ट

महानगर के हरिओमनगर निवासी संजय रामरायका ने साइबर थाने में केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि उनकी दोनों कंपनी तेल व शुगर के खरीद-फरोख्त के बिजनेस में हैं। उनका कहना है कि सर्वर पर रैनसमवेयर अटैक हुआ। जिससे कंपनी का पूरा डेटा करप्ट हो गया। जांच में यह बात सामने आयी कि मलेशियर सॉफ्टवेयर द्वारा पूरे डाटा को करप्ट कर दिया गया।

क्रिप्टो करेंसी में मांगी गई फिरौती

साइबर अपराधियों ने एक फिरौती संदेश सर्वर पर छोड़ दिया। उन्होंने क्रिप्टो करेंसी में भुगतान की मांग की है। हैकर्स का कहना है कि ऐसा होने के बाद ही वे डिस्क्रिप्शन कमांड (डेटा को खोलने का पासवर्ड) देंगे। व्यापारी ने बताया कि साइबर अटैक के कारण कंपनी का काफी नुकसान हो रहा है।

Updated on:
01 Jun 2025 10:02 am
Published on:
01 Jun 2025 10:02 am