गोरखपुर

यूपी में फरार बीएसए और क्लर्क पर गैर जमानती वारंट जारी, 25-25 हजार हुई इनाम की रकम…टीचर सुसाइड केस में है वांटेड

देवरिया में शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामले में अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए निलंबित बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और लिपिक संजीव सिंह के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी कर दिया है।

less than 1 minute read
Mar 17, 2026
फोटो सोर्स: पत्रिका, बीएसए और क्लर्क पर बढ़ा इनाम

देवरिया के शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह के सुसाइड मामले में न्यायालय ने देवरिया की निलंबित बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और लिपिक संजीव सिंह के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। अदालत ने यह आदेश सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह की अर्जी पर दिया है।

ये भी पढ़ें

डीडीयू स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 6 नाबालिग बच्चों को तस्कर के चंगुल से छुड़ाया, ₹18 हजार प्रतिमाह दिलाने का दिया था झांसा

बीएसए और क्लर्क पर गैर जमानती वारंट

जानकारी के मुताबिक गुलरिहा थाने में दर्ज मामले में भ्रष्टाचार की धाराओं को जोड़ने के बाद सीओ ने अदालत में अर्जी दी कि दोनों आरोपी पुलिस को चकमा दे रहे हैं। उनके संभावित ठिकानों पर दबिश देने के बावजूद गिरफ्तारी संभव नहीं हो रही है।

25-25 हजार रुपये बढ़ाई गई इनाम की रकम

न्यायालय ने सीओ की अर्जी पर सुनवाई के बाद वारंट जारी किया, जिसके तहत अब पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए किसी भी स्थान पर दबिश दे सकती है। इससे पहले एसएसपी ने इनाम की राशि 10-10 हजार रुपये से बढ़ाकर 25-25 हजार रुपये कर दी है

घर पे फंदे से लटकर किए सुसाइड, सुसाइड नोट में लगाया नामजद आरोप

कुशीनगर जिले के हरैया बुजुर्ग निवासी कृष्ण मोहन सिंह देवरिया के गौरीबाजार स्थित कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक थे। 21 फरवरी की सुबह उन्होंने गोरखपुर के गुलरिहा स्थित आवास में फंदे पर लटककर सुसाइड कर लिए थे।

सुसाइड नोट में लगाया नामजद आरोप

सुसाइड से पहले उन्होंने सुसाइड नोट लिखा और एक वीडियो बनाया, जिसमें बीएसए, लिपिक संजीव सिंह और सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध सिंह पर नियुक्ति बहाली के नाम पर 16 लाख रुपये की मांग और लगातार उत्पीड़न करने के आरोप लगाए थे। पत्नी गुड़िया सिंह की तहरीर पर गुलरिहा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें बाद में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा भी जोड़ी गई। आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दे रही है दबिश।

ये भी पढ़ें

खून के बाद अब खाक… डबल मर्डर आरोपी अजय प्रताप की मार्केट पर चला बुलडोजर, इलाके में मचा हड़कंप

Published on:
17 Mar 2026 03:27 pm
Also Read
View All
गोरखपुर सिविल कोर्ट को 30 मार्च को बम से उड़ाने को धमकी, DJ ऑफिस में चिट्ठी पहुंचते ही मचा हड़कंप

मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व पार्षद की गोली मारकर हत्या, पहले सिर में मारे गोली फिर चाकुओं से गोदा…इलाक़े में सनसनी

गोरखपुर में सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी पर मुकदमा दर्ज…राजनीतिक हलचल तेज, जानें पूरा मामला

गोरखपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ट्रक ड्राइवर ही निकला चोर…45 लाख का फिलिप्स एलईडी बल्ब बरामद

पाटिल निमिष दशरथ ने संभाला एसपी सिटी का कार्यभार, लगातार तीन वर्षों तक गाजियाबाद में तैनाती का बना चुके हैं रिकॉर्ड

अगली खबर