गोरखपुर

देवरिया आश्रय गृह कांड: बुजुर्गों को मेडिकल कॉलेज ने टरकाया, दवा दे वापस कर दिया, नहीं किया गया भर्ती

देवरिया कांड: 20 बुजुर्ग बीआरडी मेडिकल कॉलेज लाये गए थे

2 min read
देवरिया आश्रय गृह कांड: बुजुर्गों को मेडिकल कॉलेज ने टरकाया, दवा दे वापस कर दिया, नहीं किया गया भर्ती

देवरिया आश्रय गृह में अनैतिक काम कराने की आरोपी संस्था मां विंध्यवासिनी महिला व प्रशिक्षण संस्था द्वारा संचालित रजली देवरिया वृद्धाश्रम की महिलाओं को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया गया लेकिन घंटों टरकाने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कुछ दवाईयां देकर इन बुजुर्गों को वापस कर दिया. पहले तो कागजी कोरम क आभाव में इनको भर्ती करने से इनकार किया गया लेकिन प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद भर्ती कर कुछ दवाईयां देकर वापस भेज दिया गया.जबकि कुशीनगर में मेडिकल टीम ने इन बुजुर्गों कि हालत बेहद ख़राब बताई थी.

इन महिलाओं को बुधवार को कुशीनगर जिले में राजकीय वृद्धाश्रम में लाया गया था।
संस्था द्वारा रजली में आश्रम का संचालन होता है। यहाँ 24 महिला पुरुष अपने जीवन के सांध्य बेला में गुजर बसर कर रहे थे। देवरिया के बाल आश्रय गृह पर कार्रवाई के बाद रजली स्थित वृद्धाश्रम की भी जांच की गई थी। स्थिति बेहद खराब पाई जाने के बाद इस आश्रम को भी सील कर दिया गया। इसके बाद यहां के बुजुर्गों को कुशीनगर फौरी तौर पर भेज दिया गया था।
वृद्धाश्रम में लाये गए इन बुजुर्गों के स्वास्थ्य जांच के लिए कुशीनगर के पांच डॉक्टर्स की टीम लगाई गई थी। जांच में 3 पुरुष बुजुर्गों में एक कि हालत बेहद खराब मिली। जबकि 21 महिलाओं में 20 महिलाओं की स्थिति नाजुक थी। इन सब की मानसिक हाल भी खराब पाए गए।
गुरुवार को उच्चधिकारियों के निर्देश पर इन बुजुर्गों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
करीब तीन बजे ये महिलाएं व पुरुष मेडिकल कॉलेज लाये गए। लेकिन कुछ डाक्यूमेंट्स के अभाव में काफी देर तक इनका इलाज बाधित रहा। साथ आये अधिकारीयों कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों को बताया. प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई। लेकिन इसके बाद कुछ दवाईयां देकर इन बुजुर्गों को वापस भेज दिया गया. जबकि इनकी हालत नाजुक बताई जा रही.

ये भी पढ़ें

देवरिया कांड: निगहबानों पर भी उठ रहे सवाल, आखिर आज तक उनको कोई खामी क्यों नहीं दिखी

ये भी पढ़ें

देवरिया कांड को लेकर सपा ने फूंका सीएम योगी का पुतला
Updated on:
10 Aug 2018 10:58 am
Published on:
10 Aug 2018 10:57 am
Also Read
View All
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की लोकायुक्त जांच शुरू, शिकायतकर्ता ने लगाए हैं गंभीर आरोप

गोरखपुर में हॉस्पिटल पर किडनी निकालने का आरोप, परिजनों का जमकर हंगामा…बोले, सिर में चोट फिर पेट का आपरेशन क्यों ?

आम लोगों की जेब पर मार, चाय-नाश्ता भी होगा महंगा! यूपी में कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में बड़ी उछाल, 993 रुपये की बढ़ोतरी

गोरखपुर में एक स्कूल के 12वीं के 150 बच्चे फेल, स्कूल भी जिम्मेदारी से झाड़ा पल्ला,जानिए पूरा मामला

बचा लो मां…मैने जहर खा लिया है, शादी के दो दिन बाद ही दूल्हे ने किया सुसाइड…मेंहदी लगे हाथों से दुल्हन ने तोड़ी चूड़ियां