
रायबरेली. रायबरेली में आज शेल्टर होम सेक्स रैकेट के खुलासे के बाद विरोधी पार्टियों ने सत्ता पक्ष पर हमला करना शुरू कर दिया है। आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रायबरेली सदर कोतवाली क्षेत्र के आरडीए कांप्लेक्स के पास सीएम योगी का पुतला दहन किया। यह देख अचानक वहां पुलिस पहुंच गई और पुतला दहन करने वाले सपा के पदाधिकारीयों को कोतवाली ले गई। पुलिस की ओर से इन छात्रों पर मुकदमा दर्ज करने की बात की जा रही है। उन लोगों ने सीएम योगी के खिलाफ नारे भी लगाए।
सदर कोतवाली में आज देवरिया कांड को लेकर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी आशीष चैधरी और अखिलेश माही के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आरडीए काम्पलेक्स के पास उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया। साथ ही सीएम योगी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। योगी सरकार इस कांड पर केवल बोल रही है। इस पर कोई कार्यवाई नहीं कर रही है। सरकार आराम से सो रही है और अगर इसी तरह सोती रही तो समाजवादी पार्टी के लोग इसी तरह से पुतला दहन करेंगे साथ ही गांव-गांव और बूथ स्तर तक इस आन्दोलन को और तेजी से आगे ले जाएंगे। इससे इस सरकार को सुनना पडे़गा और न्याय करना होगा। उनका कहना है कि भाजपा की कोई बड़ी महिला नेता इस मामले को क्यों नहीं उठा रही है। अगर उनके घर परिवार की कोई बेटी होती, तब भी क्या वो नहीं बोलती। यहीं भाजपा जब विपक्ष में थी तो इस तरह के मामले को उठाने की बात करती थी। आज सरकार है तो फिर न्याय की बात क्यों नहीं की जा रही है। समाजवादी पार्टी की सरकार होती तो अब तक उन सभी को जेल में भेज दिया गया होता, लेकिन इस सरकार में केवल खानापूर्ति की जा रही है। हम लोग मांग करते हैं कि इस तरह के कांड दोबारा प्रदेश में न हो।