गोरखपुर

दर्दनाक…गोरखपुर में लेडी टीचर को ट्रक ने रौंदा, बहन घायल…परिजनों में मचा कोहराम

गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर स्कूटी सवार टीचर को गोरखपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया, इस दौरान अफरा तफरी मच गई और करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची चौरीचौरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

less than 1 minute read
Mar 14, 2026
फोटो सोर्स: पत्रिका, दर्दनाक हादसे में गई टीचर की जान

गोरखपुर में शनिवार की सुबह चौरीचौरा थाना क्षेत्र के निबिहवा रेलवे ओवरब्रिज के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोरखपुर की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने स्कूटी में ठोकर मार दी। इससे स्कूटी पर सवार टीचर की मौके पर ही मौत हो गई। साथ में उसकी बहन घायल हो गई। इस हादसे के बाद लगभग आधे घंटे तक ओवरब्रिज पर जाम लगा रहा।

ये भी पढ़ें

हरियाणा में STF का बड़ा ऑपरेशन, 2 किलो RDX के साथ पकड़े गए तीन युवक, पाकिस्तान से कनेक्शन की आशंका

बहन के साथ स्कूटी से स्कूल जा रही थी लेडी टीचर

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका की पहचान चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम चौरी के टोला रामनगर निवासी श्रेया विश्वकर्मा के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, वह फुटहवा इनार स्थित एक प्राइवेट स्कूल में टीचर थी। शनिवार की सुबह वह अपनी बहन खुशी के साथ स्कूल जा रहा थी।

गोरखपुर से आ रही ट्रक ने रौंदा, घंटों लगा रहा जाम

इसी समय निबिहवा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे गोरखपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने स्कूटी में ठोकर मार दी। इसमें श्रेया की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान गोरखपुर-देवरिया मार्ग करीब आधा घंटा तक जाम लगा रहा। ट्रक चालक मौके से भाग गया। चौरीचौरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है, टीचर के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़ें

कानपुर में हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर और टूरिस्ट बस की भिड़ंत, 1 मौत-50 घायल
Published on:
14 Mar 2026 12:41 pm
Also Read
View All
गोरखपुर में हॉस्पिटल पर किडनी निकालने का आरोप, परिजनों का जमकर हंगामा…बोले, सिर में चोट फिर पेट का आपरेशन क्यों ?

आम लोगों की जेब पर मार, चाय-नाश्ता भी होगा महंगा! यूपी में कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में बड़ी उछाल, 993 रुपये की बढ़ोतरी

गोरखपुर में एक स्कूल के 12वीं के 150 बच्चे फेल, स्कूल भी जिम्मेदारी से झाड़ा पल्ला,जानिए पूरा मामला

बचा लो मां…मैने जहर खा लिया है, शादी के दो दिन बाद ही दूल्हे ने किया सुसाइड…मेंहदी लगे हाथों से दुल्हन ने तोड़ी चूड़ियां

गोरखपुर में बच्चे के गले के आर-पार हुआ पिलर का सरिया, पतंग उड़ाते समय छत से गिरा…परिजन हुए बदहवास