गोरखपुर

गोरखपुर में भाजपा पार्षद के बेटे की सरेआम गुंडई, सादे कपड़ों में जा रहे सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर कर पीटा

Police constable beaten: गोरखपुर में मनबढ़ भाजपा पार्षद के बेटे ने साथियों संग मिलकर चौकी पर का रहे सिपाही को सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर पीटा। इस दौरान कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई, घटना की शुरुआत ई रिक्शा और सिपाही की बाइक में टक्कर लगने के बाद हुआ।
2 min read
Jul 01, 2026
Up news, gorakhpur police, gorakhpur news
सिपाही की पिटाई के आरोपी गिरफ्तार ( सोर्स:पत्रिका)

Police constable beaten by son of BJP leader: गोरखपुर शाहपुर थाना क्षेत्र के असुरन चौराहे के पास ई-रिक्शा और सादे कपड़े में जा रहे सिपाही की बाइक में टक्कर के बाद विवाद शुरू हो गया। इसी बीच ई-रिक्शा चालक ने अपने साथियों को बुला लिया फिर क्या था सभी ने सादे कपड़े में जेल रोड चौकी पर जा रहे सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जानकारी के मुताबिक मारने वालों में शाहपुर क्षेत्र की भाजपा पार्षद ज्ञानती देवी सिंह का बेटा और पार्षद प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह का भाई भोंदू सिंह भी शामिल था।

भाजपा पार्षद के बेटे समेत पांच पर मुकदमा

घटना की जानकारी सिपाही ने थाने पर दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों की पहचान कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अयोध्या जिले के रहने वाले सिपाही विक्रांत सिंह ने भाजपा पार्षद के बेटे समेत 5 लोगों के खिलाफ शाहपुर थाने में मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। जबकि मुख्य आरोपी की तलाश चल रही है।

ई रिक्शा चालक और सिपाही की बाइक टक्कर के बाद हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक अयोध्या जिले के इनायतनगर, हैरिंगटनगंज निवासी विक्रांत सिंह की तैनाती गोरखपुर के शाहपुर थाने की जेल रोड चौकी पर है। तहरीर देकर उन्होंने बताया है कि सोमवार रात वह सादे कपड़ों में शाहपुर थाने से जेल रोड चौकी जा रहे थे। असुरन स्थित गोविंद काम्प्लेक्स के पास एक ई-रिक्शा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

विरोध करने पर ई-रिक्शा चालक ने अपने चार-पांच साथियों को मौके पर बुला लिया। सिपाही का आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर में भोंदू सिंह का नाम भी शामिल है, जिसे सिपाही पहले से पहचानता था। पुलिस ने भोंदू सिंह और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

चार आरोपी गिरफ्तार, पार्षद का बेटा फरार

SP सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि मुख्य आरोपी भोंदू सिंह शाहपुर वार्ड नंबर 43 की भाजपा पार्षद ज्ञानती देवी का बेटा है। घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर टोनी अहमद निवासी खरैया पोखरा, अंशु साहनी, आशीष कुमार निवासी आवास विकास कालोनी और डब्लू गौड़ निवासी शाहपुर पानी की टंकी को गिरफ्तार कर लिया गया। भाजपा पार्षद के बेटे भोंदू सिंह की तलाश चल रही है। एसपी सिटी ने बताया कि 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया। फरार आरोपी पार्षद पुत्र भोंदू सिंह की तलाश चल रही है।

Published on:
01 Jul 2026 07:18 am