30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Knife Attacked: फोन पर बात करने से टोंका तो बहू ने सास पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, गोरखपुर में महिला ने उठाया हिंसक कदम

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक महिला ने अपनी सास पर चाकू से हमला (Woman Attacked her Mother in Law With Knife) कर दिया। चाकू के हमले (Knife Attacked) से सास गंभीर रूप से घायल हुई है। आरोप है कि सास की रोका-टोकी से नाराज बहू ने हिंसक कदम उठाया है।
2 min read
Google source verification
Woman attacked with knife

बहू ने सास पर चाकू से हमला किया (सांकेतिक इमेज- पत्रिका)

गोरखपुर जिले के एम्स थाना क्षेत्र के गांव मलमलिया में एक महिला ने अपनी सास आशा देवी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग दौड़कर आए और आशा देवी को बचाया। चाकू के हमले से सास गंभीर रूप से घायल हुई है। सास को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस ने तहरीर मिलने पर आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है।

फोन पर बात करने से टोका तो चाकू से हमला किया

सोमवार देर रात करीब 11 बजे बहू फोन पर अपने प्रेमी से बात कर रही थी। बहू को सास ने बात करने से मना किया तो वह भड़क गई और गुस्से में आकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में घायल सास का आरोप है कि उसकी बहू का किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह लंबे समय से प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी। इस बात को लेकर परिवार में अक्सर कहासुनी होती थी। घायल महिला आशा देवी ने बताया कि उसकी बहू का पति दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है।

FIR के बाद आरोपी महिला गिरफ्तार

बहू के ससुर की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला के खिलाफ एम्स थाना में हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज की गई है। एसएसपी ने बताया कि घायल महिला की मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

क्या बोली पुलिस?

पुलिस का कहना है कि जैसे ही घटना की सूचना मिली त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ करके उससे घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। सीओ कैंट आभा सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।