
GRP Gorakhpur News: SP रेलवे गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र के मार्गदर्शन में CO रेलवे बलिया सवि रत्न गौतम व CO रेलवे गोरखपुर अशोक कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में अनुभाग गोरखपुर के विगत तीन माह में कुल 510 खोए हुए मोबाइलों को जीआरपी अनुभाग गोरखपुर के सर्विलांस सेल टीम अनुभाग गोरखपुर व जीआरपी अनुभाग गोरखपुर के थानों/चौकी की टीम के प्रयासों से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों व अन्य प्रान्तों से खोये हुए मोबाइलों को बरामद किया गया।
बरामद मोबाइलों में अधिकाशं मोबाइलों की कीमत लगभग 25-30 हजार रुपए तथा कुछ मोबाइलों की कीमत लगभग 80 हजार तक है। सभी बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 01 करोड़ 30 लाख है।
SP रेलवे गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र द्वारा बरामद मोबाइलों को उनके स्वामियों को SP रेलवे कार्यालय गोरखपुर मे प्रदान किया गया। बता दे केि SP रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र के निर्देशन में सर्विलांस सेल टीम द्वारा मई 2025 से अब तक 1,810 से अधिक मोबाइलों को बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया है। SP रेलवे द्वारा सर्विलांस सेल टीम व जीआरपी थाना गोरखपुर पुलिस टीम को 2 हजार व एक हजार का इनाम दिया। खोये हुए 505 एन्ड्रायड मोबाइल फोन व 05 आईफोन कि कुल अनुमानित कीमत ₹01 करोड़ 30 लाख है।
गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए गोरखपुर पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि भारत सरकार के CEIR पोर्टल की मदद से गोरखपुर पुलिस ने एक और चरण में 826 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 49 लाख 1 हजार 394 रुपये है। प्रेसवार्ता में सहायक पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार एस भी मौजूद रहे।
एसपी सिटी ने बताया कि गुम अथवा चोरी हुए मोबाइल फोन को बरामद करने के लिए जनपद के विभिन्न थानों से CEIR पोर्टल पर सूचनाएं दर्ज कराई जाती हैं। पोर्टल के माध्यम से जब गुम अथवा चोरी हुए मोबाइल के संबंध में Traceability Details प्राप्त होती है तो संबंधित मोबाइल के सक्रिय होने की जानकारी के आधार पर पुलिस उसकी लोकेशन और इस्तेमाल किए जा रहे सिम नंबर का पता लगाती है। इसके बाद संबंधित थाना पुलिस की मदद से मोबाइल को बरामद करने की कार्रवाई की जाती है।
गोरखपुर शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर और सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार की देर रात तक धर्मशाला चौराहे पर विशेष अभियान चलाया। एसएसपी के निर्देशन और एसपी ट्रैफिक अमित कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस की टीम ने ऑटो और ई-रिक्शा समेत अन्य वाहनों की जांच की।अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, बिना फिटनेस और शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस की जांच के दौरान 4 ऐसे वाहन मिले, जिन पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। इन वाहनों के खिलाफ चालान और सीज करने की कार्रवाई की गई। पुलिस ने गाड़ी चालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी। जांच के दौरान 11 वाहन ऐसे मिले, जिनके पास वैध फिटनेस नहीं थी। पुलिस ने इन वाहनों के खिलाफ भी मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाते हुए एक चालक को भी पकड़ा। उसके खिलाफ भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
एसपी ट्रैफिक बोले यातायात पुलिस के मुताबिक शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।