गोरखपुर

गोरखपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई दरोगाओं को मिली चौकी की कमान

Gorakhpur Police Transffer: SSP गोरखपुर डॉक्टर कौस्तुभ ने जनता की फरियादों का निस्तारण करने के लिए दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल कर उन्हीं चौकियों का प्रभार दिया है।
2 min read
Jul 17, 2026
Up news, gorakhpur police transffer
SSP ने किया बड़ा फेरबदल (सोर्स: पत्रिका)

Gorakhpur News:गोरखपुर में लॉ एंड ऑर्डर दुरुस्त रखने के लिए SSP डॉक्टर कौस्तुभ ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया। कैंप कार्यालय से जारी लिस्ट के मुताबिक SI ओम प्रकाश गुप्ता पुलिस लाईन से पीआरओ (SSP) , SI राजेन्द्र कुमार थाना पीपीगंज से चौकी प्रभारी धर्मशाला, SI आभांश मिश्रा थाना सहजनवा से चौकी प्रभारी जंगल कौड़िया।

SI रजनीश मिश्रा थाना चौरी चौरा से चौकी प्रभारी डुमरीखास, SI अनीश सिंह थाना पिपराईच से चौकी प्रभारी बैलो, SI आदित्य उपाध्याय चौकी प्रभारी रहमतनगर से चौकी प्रभारी जंगल धूषण, SI आनन्द उपाध्याय थाना रामगढ़ताल से चौकी प्रभारी रहमतनगर, SI शशिकिरण सिंह चौकी प्रभारी पटनाघाट निरस्त से चौकी प्रभारी कौव्वाबाग।

लिस्ट में ये नाम शामिल

SI रजत त्रिपाठी थाना गोरखनाथ से चौकी प्रभारी नथमलपुर, SI आलोक शुक्ला थाना बेलघाट से चौकी प्रभारी एयरफोर्स, SI अनूप सिंह पुलिस लाईन से चौकी प्रभारी गजपुर, SI देशराज सरोज थाना तिवारीपुर से चौकी प्रभारी पादरी बाजार, SI पंकज कुमार थाना रामगढ़ताल से चौकी प्रभारी सूर्यविहार, SI आदर्श पाण्डेय थाना गुलरिहा से चौकी प्रभारी घघसरा, SI अंकुर सिंह थाना चौरी चौरा से चौकी प्रभारी बरही।

SI आशुतोष कुमार वर्मा थाना राजघाट से चौकी प्रभारी चीनी मिल, SI शालीनी पाण्डेय थाना कोतवाली से चौकी प्रभारी जाफराबाजार, SI जयप्रकाश त्रिपाठी थाना खोराबार से चौकी प्रभारी पटनाघाट, SI हरिओम सिंह थाना रामगढ़ताल से चौकी प्रभारी नौकायान, SI राजेन्द्र सिंह थाना बेलघाट से चौकी प्रभारी हरनही, SI विनोद राय सम्मन सेल से पैरवी हाईकोर्ट, सम्मन सेल, कांस्टेबल प्रवीण त्रिपाठी थाना रामगढ़ताल से पैरवी हाईकोर्ट, सम्मन सेल हुआ है।

सभी SDM की हुई तैनाती

गोरखपुर जिले में एसडीएम स्तर के अधिकारियों के गैर जनपद स्थानांतरण के बाद खाली हुए तहसीलों में नए अधिकारियों की तैनाती हो गई है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने गोरखपुर सदर तहसील में यहीं तहसीलदार रहे ज्ञान प्रताप सिंह को एसडीएम बनाया गया है। कुछ दिन पूर्व ज्ञान प्रताप सिंह का एसडीएम पद पर प्रमोशन हुआ था। सदर तहसील के कार्यों के अनुभव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह बाहर से आए उप जिलाधिकारी नमन मेहता को सहजनवा का एसडीएम बनाया गया है। दूसरे जिले से स्थानांतरित होकर आए मनीष कुमार को गोला की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह कैंपियरगंज में उप जिलाधिकारी न्यायिक रहे मलखान सिंह को बांसगांव का नया एसडीएम बनाया गया है। मुख्य राजस्व अधिकारी हिमांशु वर्मा का कहना है कि सभी तहसीलों पर एसडीएम की तैनाती हो गई है।

Updated on:
17 Jul 2026 02:51 pm
Published on:
17 Jul 2026 02:51 pm