गोरखपुर

सरेराह युवती के फाड़े कपड़े, अर्धनग्न अवस्था में दुकान में जाकर बचाई इज्जत

छेड़खानी की शिकायत करने जा रही युवती का बीच राह कपड़े फाड़े, भाभी संग दुव्र्यवहार, पिता की पिटाई
2 min read
• •
Updated: 16 Dec 2019, 5:17 PM IST
Gangrape
गैंगरेप

एंटी रोमियो दस्ता कागजों में गश्त कर रहा, पुलिस भी चौकन्नी है लेकिन बेटियों की लाज हर जगह खतरे में है। मुख्यमंत्री के जिले में सरैया चौराहा पर सरेराम शोहदे एक युवती, उसकी भाभी के साथ छेड़छाड़ करते रहे। युवती के कपड़े फाड़ अर्धनग्न कर पुलिस की हनक को चुनौती दे डाली। रविवार को हुई इस घटना के सरेआम हो जाने के बाद पुलिस हरकत में आई और दो लोगों को हिरासत में ली है।

यह वारदात चौरीचौरा क्षेत्र के सरैया चौराहा की है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले क्षेत्र के एक गांव में खेत से लौटते वक्त युवती को कुछ शोहदों ने छेड़छाड़ की। किसी तरह उनकी चंगुल से छूटकर युवती घर पहुंची तो परिजन को इसकी जानकारी दी। रविवार को युवती अपने पिता व भाभी के साथ थाने शिकायत करने जा रही थी। इसकी भनक शोहदों को लग गई। शिकायत करने जा रही युवती व उसके परिजन को सरैया चौराहा पर सरेआम रोक लिया। वहां युवती संग छेड़छाड़ करने लगे। प्रतिरोध करने पर उसकी भाभी के साथ भी अश्लील हरकत करने लगे। पिता ने जब विरोध किया तो उनको मारा पीटा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शोहदों ने बेखौफ होकर युवती के साथ मनमानी करने की कोशिश में उसके कपड़े तक फाड़ डाले। अर्धनग्न अवस्था में युवती एक दुकान में जाकर अपनी जान बचाई। उधर, युवती के पिता के सिर व आंखों में चोटें आई। इसके बाद यह परिवार वापस लौट गया।
उधर, मामला जब तूल पकड़ा तो पुलिस हरकत में आई। आनन फानन में तीन युवकों में दो को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने इस बाबत कार्रवाई करने की बात कही है। पुलिस के अनुसार युवती के कपड़े फाड़ने वालों को हिरासत में ले लिया गया है।

Published on:
Also Read
View All
गोरखनाथ मंदिर पहुंच नितिन नवीन ने लिया गुरु गोरक्षनाथ का आशीर्वाद, संगठन को मजबूत करने के लिए दिनभर करेंगे मैराथन बैठकें

2017 से पहले यूपी में था ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया’ का राज, अब ODOP से बनी पहचान: नितिन नवीन

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा…नितिन नवीन और सीएम योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम

पंचर साइकिल एक्सप्रेसवे पर नहीं चल सकती : गोरखपुर में सपा पर बरसे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन

यूपी में 37 और बिहार में 36 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस, पंकज चौधरी बोले- पार्टी को आत्ममंथन करने की जरूरत