गोरखपुर

खुशखबरी: गोरखपुर से गोवा के सफर को रेलवे ने किया आसान, लखनऊ-झांसी से गुजरेगी ट्रेन

Indian Railway: पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस ट्रेन में स्लीपर क्लास की 15 बोगियां होंगी।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2021, 1:11 PM IST
train_2.jpg

Indian Railway: भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए खास तोहफा दिया है। रेलवे ने पहली बार उत्तर प्रदेश से गोवा के लिए ट्रेन चलाई है। यह ट्रेन गोरखपुर से चलकर यूपी के लखनऊ, कानपुर और झांसी से गुजरेगी। इस ट्रेन का संचालन आज पहली बार ट्रायल के रुप में किया गया। जल्द ही रेलवे इसे नियमित रुप से चलाएगी।

रोज चल सकती है ये ट्रेन

गोवा की सैर के लिए रेलवे ने इस स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की है। आने वाले दिनों में इस ट्रेन को प्रतिदिन चलाया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस ट्रेन में स्लीपर क्लास की 15 बोगियां होंगी। इसके साथ ही रेलवे बोर्ड ने ट्रेन में आरक्षण के लिए नोटिफिकेशन भी जारी किया है।

कहां-कहां जाएगी ये ट्रेन

आपके बता दें, कि ट्रेन नंबर 05029 गोरखपुर-मडगांव स्पेशल ट्रेन 27 नवंबर को गोरखपुर से सुबह 08:45 बजे रवाना हुई। इसके बाद खलीलाबाद से 09:22 बजे, बस्ती से 09:53 बजे निकलकर ऐशबाग पहुंची। यह ट्रेन ऐशबाग से 2:10 बजे रवाना होकर कानपुर सेंट्रल से होते हुए झांसी, भोपाल फिर दूसरे दिन रात में इटारसी से होते हुए खंडवा, भुसावल, मनमाड़, कल्याण, पनवेल, थिविम, करमाली होकर मडगांव रात 11:55 बजे तक पहुंचेगी।

पहले नहीं थी गोवा की सीधी ट्रेन

फिलहाल, अभी तक लखनऊ से गोवा के लिए कोई भी सीधी ट्रेन नहीं थी। गोवा जाने वाले यात्रियों को झांसी स्टेशन से गोवा एक्सप्रेस में सवार होना पड़ता था या इसके अलावा यात्रियों को पहले लखनऊ से मुंबई जाना पड़ता था फिर वहां से गोवा के लिए दूसरी ट्रेन पकड़नी पड़ती थी।

Published on: