गोरखपुर

वृद्धाश्रम की रसोइया संग मैनेजर ने किया रेप, दस दिनों बाद चंगुल से निकल आपबीती सुनाई पुलिस को

  देवरिया के बाद अब गोरखपुर के आश्रय गृह में बड़ी घटन

2 min read
रेप केस

देवरिया आश्रय गृह कांड के बाद गोरखपुर का एक वृद्धाश्रम सुर्खियों में है। यहाँ रहने वाली एक किशोरी संग हफ़्तों रेप किया गया। आरोप है कि किशोरी को दस दिनों तक बंधक बना कर बलात्कार किया गया। मौका पाकर किशोरी ने डायल 100 पर फ़ोन किया तो पुलिस ने कार्रवाई की। आश्रय गृह के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लगी है। आरोपी के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल को भेज दिया गया है।

बेलीपार क्षेत्र की रहने वाली एक सोलह साल की किशोरी के पिता की मौत कुछ महीना पहले हो गई थी। वह कुछ दिन पहले ही वह अपने मौसी के घर रहने को आई थी। मौसी ने किशोरी को वहीं के एक वृद्धाश्रम में रसोईया की नौकरी लगा दी थी। किशोरी वहीं रहती और बुजुर्गों के लिये खाना बनाती थी।
आरोप है कि 13 अगस्त को वह रसोई में खाना बना रही थी। खाना बनाते वक्त आश्रयगृह का मैनेजर वहां पहुंच गया। नौसड़ का रहने वाला मैनेजर अनुराग पांडेय उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। मना करने पर मारपीट को उतारू हो गया। किशोरी के अनुसार मैनेजर ने उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद धमकी देते हुए मुंह खोलने से मना किया। उसने बाहर या आश्रय स्थल में किसी से कुछ कहने पर जान से मारने की धमकी दी।
दस दिनों बाद वृहस्पतिवार को किशोरी के रिश्ते का भाई मिलने पहुंचा तो आपबीती सुनाई। किसी तरह से वहां से बाहर निकल डायल 100 पर सूचना दी। इसके बाद थाने पहुंच तहरीर देकर केस दर्ज कराया।

ये भी पढ़ें

अटल अस्थिकलश यात्रा: जगह जगह लोगों ने किया अपने प्रिय नेता को नमन

बता दें कि देवरिया में अभी एक पखवारा पहले आश्रय गृह में बच्चियों के शोषण आैर देहव्यापार की खबरें सामने आने से हडकंप मच गया था। मामला शासन से लगायत हार्इकोर्ट तक पहुंचा था। न्यायालय की फटकार के बाद बड़े स्तर पर कार्रवार्इयों का दौर शुरू हुआ। डीएम-एसपी से लगायत कर्इ वरिष्ठ अधिकारियों पर गाज गिरी। करीब सवा सौ से अधिक पुलिसवालों पर कार्रवार्इ की तलवार लटक रही है। आश्रय गृह संचालिका सहित आधा दर्जन से अधिक लोग गिरफतार भी हैं। एसआर्इटी जांच जारी है।

ये भी पढ़ें

एमएमएमयूटी दीक्षांतः मेट्रोमैन मानद डाॅक्टरेट से सम्मानित, टाॅपर्स को गोल्ड मेडल
Published on:
24 Aug 2018 06:33 pm
Also Read
View All