गोरखपुर

रविकिशन की सीएम योगी ने ली चुटकी, बोले- आपके पास PhD की डिग्री, फिर भी न प्रोफेसर लिख सकते न इलाज कर सकते

सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को गोरखपुर को बड़ी सौगात देंगे। इसमें 5.3 करोड़ से बने कल्याण मंडपम और तारामंडल क्षेत्र में वाटर बॉडी पर निर्मित टूलेन ब्रिज का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वह एकीकृत मंडलीय कार्यालय, कुश्मी अपार्टमेंट और गोरखपुर सोनौली मार्ग पर बनने वाले प्रवेश द्वार के निर्माण का शिलान्यास करेंगे।

2 min read
May 05, 2026
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका

मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में कार्यक्रम के दौरान शिक्षामित्रों को सम्मानित किया और बढ़े हुए वेतन (18 हजार रुपए) की धनराशि के चेक बांटे। इस दौरान अपने उद्बोधन में गोरखपुर सांसद रविकिशन को फिर आड़े हाथों लिए। सीएम ने कहा कि अभी रविकिशन आए थे। कहने लगे कि आपने मुझे बधाई नहीं दी। मैंने पूछा क्यों। इस पर बोले कि पीएचडी की उपाधि मिली है। मैंने कहा- वह मानद उपाधि है।

ये भी पढ़ें

UP में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: 15 दिनों में 102 IAS तबादले, 33 जिलों के डीएम बदले, सरकार सख्त मोड में

सीएम ने कहा…रविकिशन गले में डिग्री लटका कर घूमें

रविकिशन ने सीएम से कहा कि अब मैं प्रोफेसर लिखूंगा, तब मैंने कहा- आप प्रोफेसर लिख नहीं सकते। ये डिग्री लेकर जाएंगे तो आपको इसके नाम पर कहीं नौकरी भी नहीं मिलेगी। सीएम ने कहा कि आप केवल उस डिग्री को गले में टांगकर और लटकाकर जाइए। अब कह रहे हैं कि डॉक्टर लिखूंगा। अगर ऐसा डॉक्टर इलाज करने चला जाएगा तो क्या होगा। सीएम ने अंत में कहा कि आपको मानद उपाधि मिली है, इसके लिए आपको बधाई देता हूं। सीएम की यह बात सुन कार्यक्रम में मौजूद लोग काफी ठहाके लगाए, इस दौरान रवि किशन ने भी खड़े हुए और हाथ जोड़कर सीएम को प्रणाम किया।

गोरखपुर को 71 विकास परियोजनाओं को मिलेगी सौगात

बता दें कि यूपी में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में तैनात 1.43 लाख शिक्षामित्रों को प्रतिमाह 10 हजार रुपए मानदेय मिलता था। सरकार ने इसे बढ़ाकर 18 हजार रुपए प्रतिमाह कर दिया है। बढ़ा हुआ वेतन अप्रैल महीने से लागू हो गया है। इसके अलावा, सीएम योगी आज गोरखपुर महानगर को कुल 71 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। 26 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, जबकि 45 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इस पर 612 करोड़ 31 लाख 84 हजार रुपए खर्च आया है। सभी परियोजनाएं गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) की हैं।

दुनिया के कई देश की आबादी से ज्यादा हमारे यहां बच्चे नामांकन करा रहे

सीएम योगी बोले आज विश्व में कई ऐसे देश हैं जिनकी आबादी 20 लाख नहीं है, और यूपी में इतने नए बच्चे नामांकन करा रहे हैं। कई प्रदेशों में बेसिक शिक्षा में इतने बच्चे नहीं होंगे। इन बच्चों के यूनिफॉर्म व अन्य सामान के लिए पैसा उपलब्ध कराएंगे। स्कूलों के शिक्षक अभिभावकों के साथ बैठक करें कि जो पैसा मिला है, उसे बच्चों के यूनिफार्म पर खर्च हो।

ये भी पढ़ें

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के गनर ने किया रेप और फिर कराया अबोर्शन; पीड़िता का छलका दर्द
Published on:
05 May 2026 03:34 pm
Also Read
View All