गोरखपुर

स्मार्ट बिजली मीटर से मोबाइल पर ही बिजली खपत की करते रहिए निगरानी

पूर्वांचल के महानगरों में पहले चरण में स्मार्ट मीटर का होगा प्रयोग

2 min read
Smart Meter

गोरखपुर। इंटरनेट ने हमारे रहन-सहन को बदला ही है जीवन को काफी आसान भी बना दिया है। नेट ने रोजमर्रा इस्तेमाल किए जाने वाले डिवाइस को स्मार्ट तब्दीली कर जीवनचर्या को भी स्मार्ट कर दिया है। स्मार्ट फोन, स्मार्ट वाॅच, स्मार्ट टीवी के बाद घर के बिजली मीटर भी जल्द स्मार्ट होने जा रहे। स्मार्ट बिजली मीटर को मोबाइल से कनेक्ट कर आप अपने घर की बिजली खपत को कहीं से भी देख सकते हैं। मीटर रीडिंग की निगरानी कर सकते हैं।

कैसे काम करेगा यह स्मार्ट मीटर

ये भी पढ़ें

Big Breaking गोरखपुर विवि में बीए और बीएससी के गणित का पेपर आउट!

घरों में लगने वाले इस स्मार्ट मीटर में ऐसा डिवाइस लगा रहेगा जो हमारे आसपास के मोबाइल टावर्स के माध्यम से सिग्नल बिजली कंपनियों में लगने वाले रिसीवर तक पहुंचा सकेगा। इससे बिजली कंपनियों के दफ्तरों से मीटर की रीडिंग की निगरानी हो सकेगी। यही नहीं उपभोक्ता स्मार्ट मीटर का एक एप डाउनलोड कर इससे कनेक्ट हो सकेगा। इससे उसे फायदा यह होगा कि वह मोबाइल से मीटर की निगरानी कर सकेगा। एप पर उपभोग की रीडिंग आ सकती है। वह जान सकेगा कि उसका मीटर तेज चल रहा या धीमे। जब चाहे वह रीडिंग जानकर मीटर सही है या गलत यह जान सकता है। इसके साथ ही एप आपको एलर्ट भी करता रहेगा कि मीटर तेज चल रहा या धीमे। कहीं कोई फाल्ट होने पर भी आसानी से जानकारी मिल सकेगी। इसी के साथ बिजली विभाग भी बिजली चोरी पर नजर रख सकेगा।
स्मार्ट मीटर दोनों कनेक्शनों प्रीपेड या पोस्टपेड पर लगाया जा सकता है। बिजली मीटर से छेड़छाड़ होने पर अलर्ट मेसेस विभाग को चला जाएगा। कोई भी अधिकारी कहीं से किसी उपभोक्ता के बिजली की खपत और मीटर की रीडिंग जान सकेगा।

पहले चरण में पूर्वांचल में बिजली रोकने के लिए लगाया जाएगा

टेस्टिंग के तौर पर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम क्षेत्र के महानगरों को चुना गया है। सबसे पहले इन महानगरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। बिजली निगम की तैयारियों और दावों पर अगर यकीन करें तो जून माह में यह मीटर महानगरों यथा गोरखपुर, बनारस आदि में लगेंगे। गोरखपुर के करीब पौने दो लाख उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर मुहैया कराने की तैयारी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के महानगरों के चालीस लाख उपभोक्ताओं को यह मीटर उपलब्ध कराया जाएगा। यहां सफलता मिलने पर छोटे शहरों में भी काम शुरू हो जाएगा।

ये भी पढ़ें

अगर इस साल स्नातक में प्रवेश लेना चाहते हैं तो यह आपके काम की खबर हो सकती है

Published on:
17 Apr 2018 11:11 am
Also Read
View All
गोरखपुर में नौ अपराधी ‘दुराचारी’ घोषित, खोली गई ‘बी’ हिस्ट्रीशीट…लगातार रखी जाएगी निगरानी

क्या मिल पाएगा मृत शिक्षक को न्याय… फरार BSA अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर, सत्ता का संरक्षण या कुछ और ?

DDU विश्वविद्यालय में छात्र ने परीक्षा नियंत्रक को धमकाया, बोला…तुम्हारे बाप की ? टुकड़े टुकड़े गैंग से भी है छात्र का नाता

भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर भव्य ध्वजारोहण, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय बोले…यह राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण की एक सतत यात्रा का उत्सव है

सीएम योगी का बड़ा ऐलान…प्रदेश भर में बाबा साहब की प्रतिमा पर लगेगा छत्र, जयंती पर होंगे भव्य कार्यक्रम