गोरखपुर

कंधे पर स्टार, दारोगा की वर्दी…पुलिस के हिरासत में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

गोरखपुर जिले के सिकरीगंज में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को सिकरीगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है

2 min read
Feb 11, 2026
फोटो सोर्स: पत्रिका, हिरासत में फर्जी इंस्पेक्टर

गोरखपुर से एक बड़ी खबर आ रही है, यहां सिकरीगंज पुलिस ने एक शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है। यह व्यक्ति दरोगा बनकर लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करता था। पुलिस ने उसके कब्जे से उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी, फर्जी पहचान पत्र और एक अल्टो कार सहित कई सामान बरामद किए हैं।

ये भी पढ़ें

शादी के दिन हिस्ट्रीशीटर के साथ भागी महिला सिपाही की लव स्टोरी आई सामने… बोली दुल्हन तो उसी की बनूंगी!

सिकरीगंज क्षेत्र से धराया फर्जी दारोगा

SO सिकरीगंज आशीष कुमार तिवारी को सूचना मिली कि एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में ठगने का काम कर रहा है इस पर कारवाई करते हुए उपनिरीक्षक वैजनाथ बिंद, उपनिरीक्षक दीपक कुमार, कांस्टेबल राजू यादव और कांस्टेबल संदीप कुमार की टीम ने सिकरीगंज क्षेत्र से अभियुक्त दिग्विजय नाथ को गिरफ्तार किया। दिग्विजय नाथ पुत्र स्व. रामलाल, ग्राम लखुआपाकड़, थाना बेलघाट, जनपद गोरखपुर का निवासी है।

शिकायकर्ता की तहरीर पर शुरू हुई थी जांच

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस का निरीक्षक बताकर लोगों पर भौकाल जमाता था और नौकरी लगवाने के बहाने उनसे पैसे ऐंठता था। शिकायतकर्ता धीरज शर्मा निवासी बढ़यापार, भदारखास की तहरीर पर जांच शुरू की गई, जिसके दौरान अभियुक्त की पहचान हुई।

पुलिस की पूछताछ में ठगी की बात स्वीकारा

पुलिस ने सिकरीगंज-बेलघाट मार्ग पर डड़िहथ मोड़ के पास अभियुक्त को उसकी अल्टो कार के साथ रोका गया। वह पुलिस निरीक्षक की वर्दी पहने हुए था, लेकिन पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने फर्जी दस्तावेजों के सहारे खुद को अधिकारी बताकर ठगी करने की बात स्वीकार की।

अभियुक्तों के पास से इन चीजों की हुई बाराबादगी

अभियुक्त के कब्जे से उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी, फर्जी पुलिस पहचान पत्र, नेम प्लेट, बैज, नीली व खाकी बैरट कैप, स्टार, बेल्ट, पेनड्राइव, मोबाइल फोन और एक अल्टो कार बरामद की गई है। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना सिकरीगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें

UP Budget 2026: बाबा का ‘बुलडोजर बजट’! योगी सरकार 2.O के आखिरी बड़े बजट में 5 बड़े ऐलान

Updated on:
11 Feb 2026 02:55 pm
Published on:
11 Feb 2026 02:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर