गोरखपुर

गोरखपुर में अचानक बढ़ी राजनीतिक हलचल, क्यों फूंका गया अखिलेश यादव का पुतला? कुर्मी समाज भी भड़का

BJP Protest: रविवार को राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक हालिया बयान के विरोध में उनका पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए बयान को जनता विरोधी बताया और माफी की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित हुआ।
2 min read
May 10, 2026
BJP protests against SP
सपा के खिलाफ बीजेपी ने विरोध-प्रदर्शन किया Photo- Patrika)

सोशल मीडिया पर सपा IT सेल नाम की ID से बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी पर की गई टिप्पणी से बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ ही कुर्मी समाज भी आक्रोशित है। रविवार की सुबह भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की मूर्ति के पास अखिलेश यादव का पुतला फूंका, और जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ता हाथ में अखिलेश यादव मुर्दाबाद वाले पोस्टर लेकर पहुंचे। क्षेत्रीय महामंत्री अंबिकेश ने कहा कि सपा प्रमुख पागलखाने में भर्ती हों, इलाज हम करवाएंगे।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर ओछी टिप्पणी से भड़के भाजपाई

हाल ही में सपा आईटी सेल नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को लेकर की गई टिप्पणी से गोरखपुर ही नहीं पूरे प्रदेश में माहौल गर्म है। भाजपा समर्थकों और कुर्मी समाज के विभिन्न वर्गों ने इसे केवल एक नेता पर व्यक्तिगत हमला नहीं, बल्कि पूरे कुर्मी समाज के स्वाभिमान और सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला प्रयास बताया है। इसी मुद्दे पर गोरखपुर में अखिलेश यादव का पुतला जलाकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया गया।

अखिलेश यादव फ्रस्ट्रेट हो चुके हैं

भाजपा नेताओं ने कहा है कि समाजवादी पार्टी अब अपना अस्तित्व खो चुकी है। हमारे प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के ऊपर समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल और सोशल मीडिया अकाउंट से व्यक्तिगत टिप्पणी से पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष का माहौल है। इसी क्रम में गोरखपुर में आज भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने विरोध कर अखिलेश यादव का पुतला जलाया।

मानसिक संतुलन खोने का कराएंगे भाजपाई इलाज

वक्ताओं ने कहा कि कि उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है तो गोरखपुर में हम लोग उनके इलाज के लिए अस्पताल की व्यवस्था कर रहे हैं। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंहा ने कहा कि आज की राजनीति में जो विपक्ष की भूमिका भूलकर समाजवादी पार्टी ने निचले स्तर की राजनीति में जुट गई है। सत्येंद्र सिंहा ने कहा- मेरा मानना है कि अखिलेश यादव फ्रस्ट्रेटेड हो गए हैं। सपा की राजनीतिक पकड़ उत्तर प्रदेश से सरक रही है। आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता जरूर इनको सबक सिखाएगी।

Updated on:
10 May 2026 08:43 pm
Published on:
10 May 2026 04:23 pm