गोरखपुर

पुलिस की सक्रियता से सुरक्षित बची युवती, अपहरण के तीन आरोपी गिरफ्तार…मुकदमा दर्ज

शहर में रविवार सुबह एक नशे में धुत युवती को ऑटो में बैठाकर ले जा रहे बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस की सतर्कता से बड़ी घटना होने से बच गई और युवती को सुरक्षित बचा लिया गया। इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया पुलिस ने पीछा कर तीन युवकों […]

less than 1 minute read
Mar 09, 2026
फोटो सोर्स: पत्रिका, अपहरण के आरोपी गिरफ्तार

शहर में रविवार सुबह एक नशे में धुत युवती को ऑटो में बैठाकर ले जा रहे बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस की सतर्कता से बड़ी घटना होने से बच गई और युवती को सुरक्षित बचा लिया गया। इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया

ये भी पढ़ें

धर्म छिपाकर बनाया संबंध, सच सामने आते ही घर पहुंचा सऊद, जान से मारने की दी धमकी

पुलिस ने पीछा कर तीन युवकों को दबोचा

जानकारी के अनुसार, सिटी मॉल के पास गश्त कर रही पुलिस की नजर एक ऑटो पर पड़ी, जिसमें एक युवती संदिग्ध हालत में बैठी थी। युवती नशे में लग रही थी और ऑटो में बैठे युवक पुलिस को देखकर घबराने लगे। पुलिस ने ऑटो को रोकने का इशारा किया तो उसमें सवार युवक भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने पीछा कर तीन युवकों को मौके से ही पकड़ लिया।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपनी पूरी कुंडली उगल दी, इनमें आकाश मिश्रा पुत्र नरसिंह मिश्रा निवासी मोहम्मदपुर, थाना कैंपियरगंज, जनपद गोरखपुर 2.अजय जायसवाल पुत्र गुड्डू जायसवाल निवासी दुधाई गोला बाजार जीरत थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर 3. बजरंगी पुत्र मनोहर निवासी भेड़ियागंज,पादरी बाजार थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर है।

कैंट थाने में मुकदमा दर्ज

आशंका जताई जा रही है कि बदमाश युवती को कहीं सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की फिराक में थे। पुलिस ने युवती को अस्पताल भेजकर जांच कराया। इनके विरुद्ध मु0अ0सं0 98/2026 धारा 137(2),87,64,62,352,351(2) बीएनएस थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर में दर्ज कराया गया।

ये भी पढ़ें

दिल्ली से लखीमपुर खीरी जा रही बस पीलीभीत- पूरनपुर हाईवे पर खाई में पलटी 15 से ज्यादा घायल; तीन के पैर कटे
Published on:
09 Mar 2026 10:21 am
Also Read
View All
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की लोकायुक्त जांच शुरू, शिकायतकर्ता ने लगाए हैं गंभीर आरोप

गोरखपुर में हॉस्पिटल पर किडनी निकालने का आरोप, परिजनों का जमकर हंगामा…बोले, सिर में चोट फिर पेट का आपरेशन क्यों ?

आम लोगों की जेब पर मार, चाय-नाश्ता भी होगा महंगा! यूपी में कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में बड़ी उछाल, 993 रुपये की बढ़ोतरी

गोरखपुर में एक स्कूल के 12वीं के 150 बच्चे फेल, स्कूल भी जिम्मेदारी से झाड़ा पल्ला,जानिए पूरा मामला

बचा लो मां…मैने जहर खा लिया है, शादी के दो दिन बाद ही दूल्हे ने किया सुसाइड…मेंहदी लगे हाथों से दुल्हन ने तोड़ी चूड़ियां