गोरखपुर

गोरखपुर में राह हुई आसान, जाम से मिला निजात…सीएम योगी ने फ्लाईओवर और रेलवे ब्रिज का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार की शाम 4 बजे खजांची फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। उसके बाद नकहा रेल ओवरब्रिज (ROB) का लोकार्पण किया। इनके निर्माण से लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी।

less than 1 minute read
Jan 27, 2026
फोटो सोर्स: पत्रिका, सीएम योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर के खजांची फ्लाईओवर और बरगदवा रेल ओवरब्रिज का CM योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार शाम 4:50 बजे लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने बरगदवा रेल ओवरब्रिज के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का निरीक्षण किया।

ये भी पढ़ें

अयोध्या राम मंदिर में बढ़ती भीड़ के चलते नए पुजारियों की भर्ती, दर्शन व्यवस्था तीन शिफ्टों में

परियोजनाओं के लोकार्पण के बाद पुल पर चले सीएम योगी

इस दौरान वह ओवरब्रिज पर कुछ दूर चले भी। मुख्यमंत्री बरगदवा चौराहे से जेल रोड पर नकहा जंगल-मानीराम स्टेशनों के मध्य समपार संख्या 5 ए पर रेल उपरिगामी सेतु (ओवरब्रिज) का लोकार्पण किया। इसके निर्माण पर 152.19 करोड़ रुपये की लागत आई है।

मेडिकल कालेज से महराजगंज जाना हुआ आसान

बरगदवा के लोकार्पण स्थल से ही मुख्यमंत्री खजांची चौराहा पर 96.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित फ्लाइओवर को भी लोकार्पित किया।1092 मीटर लंबे बरगदवा ओवरब्रिज से रेलवे समपार फाटक पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी तथा महानगर के उत्तरी हिस्से की यातायात सुगमता और बेहतर हो जाएगी। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज होते हुए महाराजगंज जाने वाले यात्रियों की राह भी आसान होगी।

खजांची फ्लाईओवर से यात्रा हुई आसान

605 मीटर लंबा खजांची फ्लाईओवर जेल बाईपास को स्पोर्ट्स कालेज रोड से सीधी कनेक्टिविटी देता है। इस फ्लाईओवर से कौवाबाग से खजांची चौराहा होते हुए फर्टिलाइजर कारखाना, सोनौली रोड जाना सहज और सरल हो गया है।

ये भी पढ़ें

जब मच गई होटल में भगदड़, पुलिस के पहुंचते ही भागने लगे युवक-युवतियां…बड़े पैमाने पर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

Published on:
27 Jan 2026 06:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर