गोरखपुर

पिता के हाथों में पुलिस ने पहनाई हथकड़ी तो बेटे के सिर सेहरा बांध निकली बारात

गोरखपुर के बेलीपार क्षेत्र की है घटना
2 min read
• •
Updated: 13 Dec 2019, 11:06 AM IST
arrest

गोरखपुर में मनबढ़ ने एक व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या कर दी। मृतक एक अधिवक्ता के मुंशी थे। लोगों ने एक हत्यारोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि वारदात वाले दिन हत्यारोपी के बेटे की शादी थी। तनाव भरे माहौल में घरवालों ने बारात निकाली। पीड़ित पक्ष ने करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ हत्या व मारपीट का केस दर्ज कराया है। मामला भूमि विवाद का बताया जा रहा है।

बेलीपार क्षेत्र के चारपान खुर्द गांव के रहने वाले हरिओम पांडेय (57) और बृजेश उर्फ अंगद पांडेय के बीच काफी दिनों से जमीन के एक टुकड़े को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि बृजेश के बेटे मुकेश की बारात गुरुवार को निकलनी थी। इसी बीच दो दिन पहले दोनों पक्षों में विवादित जमीन को लेकर विवाद हो गया था।
बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह हरिओम पांडेय घर के बाहर झाडू लगा रहे थे। वहीं पर बृजेश कुछ लोगों को लेकर पहुंच गए। जमीन को लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हुई। आरोप है कि बृजेश ने वहां पड़ी ईंट से हरिओम पांडेय पर प्रहार कर दिया। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। घरवाले उनको लेकर अस्पताल भागे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उधर, लोगों ने बृजेश पांडेय को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
मृतक की पत्नी बिंदू देवी की तहरीर पर पुलिस ने बृजेश पांडेय, मारकंडेय पांडेय, अरुण पांडेय, विपिन, अनिल, अनूप पर मारपीट व हत्या का केस दर्ज किया है। गांव में पुलिस बल तैनात है।

पिता के हाथ में हथकड़ी लगी तो बेटे के सिर पर सजा सेहरा

हत्यारोपी बृजेश पांडेय के घर गुरुवार को ही बारात निकलनी थी। बृजेश के दो लड़के व एक लड़की हैं। सबसे बड़े पुत्र मुकेश की बारात देर शाम को झझवा के लिए निकली। चूंकि, शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थी इसलिए थोड़े तनाव भरे माहौल में बारात निकली। कुछ नाते-रिश्तेदार शादी में शामिल हुए तो कुछ लोग थाने में बृजेश की पैरवी के लिए जुटे रहे।

Updated on:
13 Dec 2019, 11:06 AM IST
Published on:
Also Read
View All
गोरखनाथ मंदिर पहुंच नितिन नवीन ने लिया गुरु गोरक्षनाथ का आशीर्वाद, संगठन को मजबूत करने के लिए दिनभर करेंगे मैराथन बैठकें

2017 से पहले यूपी में था ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया’ का राज, अब ODOP से बनी पहचान: नितिन नवीन

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा…नितिन नवीन और सीएम योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम

पंचर साइकिल एक्सप्रेसवे पर नहीं चल सकती : गोरखपुर में सपा पर बरसे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन

यूपी में 37 और बिहार में 36 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस, पंकज चौधरी बोले- पार्टी को आत्ममंथन करने की जरूरत