6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माॅडल शाप पर जांच करने पहुंच गया फर्जी आबकारी निरीक्षक, रजिस्टर देखने के बाद मांगा पांच हजार

पकड़ा गया नकली अधिकारी खुद को मत्स्य विभाग का कर्मचारी बता रहा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 13 Dec 2019, 10:22 AM IST

Arrested

Arrested

देवरिया शहर के एक माॅडल शाप पर जांच के बहाने वसूली करने गया कथित आबकारी निरीक्षक धराया है। गुरुवार की शाम को पकड़े गये इस फर्जी आबकारी निरीक्षक को पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस की पूछताछ में पकड़ा गया जालसाज खुद को मत्स्य विभाग का कर्मचारी बता रहा है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि वह कहीं कार्यरत है या नहीं।

Read this also: डेढ़ सौ साल बाद भी पटाखा की आवाज पर चलती है ट्रेन

देवरिया जिला मुख्‍यालय सीसी रोड पर चंद्रकला देवी केडिया के नाम से माॅडल शाप है। इस दूकान पर गुरुवार की देर शाम को एक युवक पहुंचा और खुद को आबकारी इंस्पेक्टर बताते हुए कागजात मांगने लगा। बताया जा रहा है कि कथित अधिकारी ने दूकान के रजिस्टर का मुआयना किया और रिपोर्ट भी लिखा। इसके बाद उसने दूकान के सेल्समैन से पांच हजार रुपये की मांग की। उसने इसकी जानकारी अपने मैनेजर को दी।
मैनेजर ने पैसे देने की बजाय जिला आबकारी अधिकारी से इस बाबत पूछ लिया। यह जानकारी होते ही जिला आबकारी अधिकारी ने मौके पर आबकारी निरीक्षक अमरेंद्र सिंह को भेजा।
आबकारी टीम ने कथित जांच अधिकारी को पकड़ा। पूछताछ में उस पर संदेह हुआ। फिर आबकारी टीम ने कथित अधिकारी को पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस की पूछताछ में पकड़ा गया कथित आबकारी इंस्पेक्टर ने अपना नाम रितेश शाही बताया है। वह गोरखपुर के बड़हलगंज का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह मत्स्य विभाग में कर्मचारी है।
उधर, आबकारी निरीक्षक अमरेंद्र सिंह ने युवक के खिलाफ फर्जीवाड़ा करने, नकली अधिकारी बन वसूली करने संबंधी तहरीर देकर केस दर्ज करने की सिफारिश की है।

Read this also: भाजपा से छीन ली एक और सीट, महज दो मत मिले भाजपा समर्थित प्रमुख को