गोरखपुर

AI से अश्लील वीडियो बना कर करते थे ब्लेकमेल, अधेड़ ने लगाई फांसी…सुसाइड लेटर से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

गोरखनाथ थानाक्षेत्र में ब्लैकमेलिंग से तंग आकर अधेड़ ने सुसाइड कर लिया। परिजनों के मुताबिक कॉलोनी के ही कुछ लोग उनका AI से अश्लील वीडियो बनाकर ब्लेकमेल करते थे।
2 min read
Feb 09, 2026
सुसाइड (सोर्स: एक्स और आईएएनएस)
सुसाइड प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: एक्स और आईएएनएस)

गोरखपुर के गोरखनाथ थानाक्षेत्र में ब्लैकमेलिंग से परेशान अधेड़ ने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस को घर से मृतक द्वारा लिखा एक सुसाइड नोट भी मिला जिसके आधार पर पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

सुसाइड लेटर में आरोपियों के नाम

पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी मृतक सुरेंद्र सिंह के कॉलोनी के ही रहने वाले हैं। सुरेंद्र सिंह ने अपने लेटर में विकास नगर कालोनी के राजेश जायसवाल, राजकुमार यादव, उमेश जायसवाल, दिनेश जायसवाल और अनिल चौहान पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। सुसाइड की घटना एक फरवरी को हुई थी।

मुकदमा दर्ज, जांच जारी

मृतक के बेटे अविनाश सिंह की तहरीर पर रविवार शाम एफआईआर दर्ज कर गोरखनाथ पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। आरोप है कि आरोपियों ने एआई से गंदा वीडियो बनाया था। जिसे दिखाकर वे मृतक को ब्लैकमेल करते थे।

बेटे ने लगाया पिता को प्रताड़ित करने का आरोप

गोरखनाथ थानाक्षेत्र के विकास नगर निवासी अविनाश सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि मेरी कालोनी में रहने वाले राजेश जायसवाल, राजकुमार यादव, उमेश जायसवाल, दिनेश जायसवाल और अनिल चौहान साजिश कर मेरे पिता सुरेंद्र सिंह को काफी समय से प्रताड़ित कर रहे हैं।

ये लोग मेरा मकान हड़पना चाहते हैं। इसलिए इन लोगों ने मेरे पिता का AI से अश्लील वीडियो बनाया था। जिसके जरिए उन्हें लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे। एक फरवरी 2026 को शाम करीब 6 बजे ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर मेरे पिता ने घर में ही फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

पुलिस की जांच में मिला मृतक का सुसाइड लेटर

इसके बाद हमलोगों ने गोरखनाथ पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घर आकर जांच पड़ताल की। इसके बाद मेरे पिता के पास से एक लेटर मिला था। जिसमे सभी आरोपियों को मौत का जिम्मेदार बताया था। पुलिस ने लेटर अपने कब्जे में ले लिया है।

कई बार सभी आरोपी मिलकर मेरे पिता को पीट भी चुके हैं। लगातार प्रताड़ना से वह तंग आ गए थे। इस संबंध में गोरखनाथ थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे जांच कर साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
09 Feb 2026 11:55 am
Published on:
09 Feb 2026 11:55 am