शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में सुबह सात बजे लगे जनता दर्शन में पहुंचे, उस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे थे। सीएम सभी जेबीएस स्वयं पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुने और अधिकारियों को निस्तारण का दिए निर्देश।
शुक्रवार की सुबह अपने गोरखपुर दौरे के तीसरे दिन सीएम ने लोगों की समस्याएं सुनी, इस दौरान वे लगभग दो सौ फरियादियों से मिले। गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में लगभग 200 से अधिक फरियादी पहुंचे थे। जनता दर्शन में पहुंचे लोगों की जांच कर उन्हें परिसर में जनता दर्शन स्थल पर ले जाया गया। सुबह लगभग 7:15 बजे सीएम योगी जनता दर्शन में पहुंचे। वहां अधिकारी पहले से मौजूद थे। एक-एक कर सभी के पास गए और उनकी समस्या पूछी।
जनता दर्शन में जमीन विवाद से जुड़े मामले अधिक आए थे। किसी का पारिवारिक विवाद था तो किसी का मामला तहसील स्तर पर हल नहीं हो रहा था। कोई अपनी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत लेकर पहुंचा था। सीएम ने कहा कि थाने व तहसील स्तर पर ही समस्याओ का निस्तारण किया जाए। भूमाफियाओं पर कड़ी कारवाई की जाए। हर बार की तरह जनता दर्शन में कई लोग अपने लोगों की बीमारी में मेडिकल सहायता लेने मुख्यमंत्री से मिले। इनके आवेदन लेकर सीएम ने अधिकारियों से कहा कि इस्टीमेट बनवाकर उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जाए, पैसे के अभाव में इलाज नहीं रुकेगा, सरकार पूरी मदद करेगी। कुछ लोग घरेलू विवाद लेकर भी वहां पहुंचे थे।