गोरखपुर

निर्माणाधीन मकान में करंट उतरने से मकान मालिक के पुत्र समेत तीन की मौत

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुःख, अहेतुक सहायता का किया ऐलान
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Dec 2019, 4:49 PM IST
निर्माणाधीन मकान में करंट उतरने से मकान मालिक के पुत्र समेत तीन की मौत
निर्माणाधीन मकान में करंट उतरने से मकान मालिक के पुत्र समेत तीन की मौत

गोरखपुर में एक निर्माणाधीन मकान में करंट उतरने से मकान मालिक के पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। मकान मालिक भी गंभीर रुप से झुलस गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों को अहेतुक सहायता के साथ घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था का आदेश दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के सिंघड़िया क्षेत्र में ओम प्रकाश पांडेय के मकान का निर्माण हो रहा है। मकान की दूसरी मंजिल पर ग्रिल लगाने का काम मजदूर कर रहे थे। बताया जा रहा है कि ग्रिल लगाने के दौरान बगल से गुजर रहा तार मजदूरों से छू गया। इसकी चपेट में आने से दो मजदूर शिव, धनेश समेत मकानमालिक के पुत्र दिवाकांत पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो मजदूर गंभीर रुप से झुलस गए।

इस दुर्घटना पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने दुःख जताते हुए मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।
बता दें कि यह परिवार मूल रूप से देवरिया के रुद्रपुर का रहने वाला है। ओम प्रकाश पांडेय आरपीएफ से रिटायर हैं। इनके बड़े पुत्र दिवाकांत मलहनपार में शिक्षक थे जबकि छोटे बेटे रजनीकांत रांची सेंट्रल यूनिवर्सिटी में शिक्षक हैं। रजनीकांत की शादी मई में है। घर में शादी के लिए निर्माण कार्य चल रहा था।

Published on:
Also Read
View All
गोरखनाथ मंदिर पहुंच नितिन नवीन ने लिया गुरु गोरक्षनाथ का आशीर्वाद, संगठन को मजबूत करने के लिए दिनभर करेंगे मैराथन बैठकें

2017 से पहले यूपी में था ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया’ का राज, अब ODOP से बनी पहचान: नितिन नवीन

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा…नितिन नवीन और सीएम योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम

पंचर साइकिल एक्सप्रेसवे पर नहीं चल सकती : गोरखपुर में सपा पर बरसे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन

यूपी में 37 और बिहार में 36 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस, पंकज चौधरी बोले- पार्टी को आत्ममंथन करने की जरूरत