6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक लाख कुंतल प्रतिबंधित पालीथीन पकड़ा गया, छह फैक्ट्रियां सीज

दो ज्वाइंट मजिस्ट्रेट्स की टीम ने की छापामारी गीडा क्षेत्र में हुई कार्रवाई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 12 Dec 2019, 11:47 AM IST

polythene.jpg

polythene

गोरखपुर के गीडा क्षेत्र में प्रतिबंधित पालीथीन बनाने वाली फैक्ट्रियों को सील किया गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने छापामारी कर आधा दर्जन फैक्ट्रियों को सीज किया।
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने पालीथीन को प्रतिबंधित कर दिया है। लेकिन गोरखपुर के गीडा क्षेत्र में प्रतिबंधित पालीथीन का उत्पादन धड़ल्ले से किया जा रहा था। पुलिस-प्रशासन की लगातार छापामारी में बाजार में, छोटे दुकानदारों के पास काफी मात्रा में आए दिन पालीथीन बरामद हो रहे थे। इसी बीच डीएम सहित अन्य अधिकारियों तक शिकायत पहुंची कि गीडा क्षेत्र में प्रतिबंधित पालीथीन का उत्पादन बेरोकटोक हो रहा।

Read this also: तीसरे दिन हुआ जितेंद्र यादव का अंतिम संस्कार, अफसरों ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

शिकायत मिलने के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रथमेश कुमार व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सरनीत कौर ब्रोका ने संयुक्त रूप से छापामारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित पालीथीन जब्त कराने के साथ छह फैक्ट्रियों को सीज किया।
अधिकारियों के अनुसार बुधवार को हुई छापामारी में करीब एक लाख कुंतल पालीथीन पकड़ा गया है। सभी छह फैक्ट्रियों को सीज कर दिया गया है।

Read this also: गोरखनाथ मंदिर की महाआरती आॅनलाइन देखें, घर पहुंचेगा प्रसाद