गोरखपुर

ड्राइवर को झांसे में लेकर ईंटों से भरी ट्रॉली की चोरी, क्षेत्र में हड़कंप…गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

गोरखपुर में चोरी की अजीब घटना सुन पुलिस भी चकरा गई, यहां गुलहरिया थानाक्षेत्र में चार चोरों ने ड्राइवर को झांसे में लेकर ईंटों से भरी ट्रॉली ही चोरी कर ली। यह खबर जब क्षेत्र के लोगों को मालूम चली तो हड़कंप मच गया।

2 min read
Apr 15, 2026
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, ट्राली चोर गिरफ्तार

गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में रात के अंधेरे में शातिराना अंदाज में ट्रैक्टर से ईंटों से भरी ट्रॉली चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई ट्रॉली भी बरामद कर ली है।

ये भी पढ़ें

Kanpur News:सड़क को लेकर मजाक पड़ा भारी: दुकानदार की पिटाई में युवक के तीन दांत टूटे, वीडियो वायरल

झांसे में ट्रैक्टर चालक को लेकर रास्ता दिखाने ले गए

जानकारी के अनुसार, पनियरा (जनपद महराजगंज) निवासी अजय प्रताप का ट्रैक्टर गुलरिहा क्षेत्र में खड़ा था, जिसमें ईंटों से लदी ट्रॉली जुड़ी हुई थी। 13 अप्रैल की रात कुछ युवक वहां पहुंचे और ट्रैक्टर चालक से बातचीत करने लगे। खुद को ग्राहक बताते हुए उन्होंने ईंट खरीदने की बात कही और चालक को बहाने से अपने साथ रास्ता दिखाने के लिए ले गए।

ड्राइवर के हटते ही अन्य साथी ईंटों समेत ट्राली लेकर फरार

जैसे ही चालक दो लोगों के साथ वहां से दूर गया, मौके पर मौजूद अन्य साथियों ने ट्रैक्टर से ट्रॉली को अलग किया और ईंटों समेत लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद जब चालक वापस लौटा तो ट्रैक्टर तो वहीं खड़ा मिला, लेकिन ट्रॉली और उस पर लदी ईंटें गायब थीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए जांच शुरू की। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों—प्रदीप चौहान उर्फ पारुल, लवकुश, विनय सिंह उर्फ गोपाल और संगम कुमार—को गिरफ्तार कर लिया।

सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग़, चार गिरफ्तार

पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया, जिसके बाद उनके कब्जे से ईंट से भरी ट्रॉली बरामद कर ली गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी भी की गई है।स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए क्षेत्र में गश्त और सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और ऐसे मामलों में किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें

यूपी में अंबेडकर जन्मोत्सव की धूम: रामपुर-मुरादाबाद में भव्य शोभायात्राएं, संभल में दर्दनाक हादसा
Published on:
15 Apr 2026 12:31 am
Also Read
View All
गोरखपुर में मनाया गया नेशनल फायर सर्विस डे, शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि, जागरूकता रैली को दिखाई गई हरी झंडी

गोरखपुर में ‘एक्सीडेंट ऑडिट व्हीकल’ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, सड़क हादसों पर लगाम लगाने की पहल

जब बंगाल की लड़कियों ने बोला…”थैंक्यू गोरखपुर पुलिस”, वोटिंग के लिए बंगलौर से जा रही थीं सिलीगुड़ी

बेतरतीब चल रही गाड़ियां लील रही निर्दोषों की जिंदगियां, पिकअप ने ई- रिक्शा को मारा टक्कर, दो बुजुर्गों की मौत

बाबा साहब आंबेडकर जयंती पर डीएम दीपक मीणा ने अर्पित की श्रद्धांजलि, सामाजिक न्याय के प्रतीक को किया नमन