गोरखपुर

JOBS बेरोजगारों के लिए बंपर मौका, पांच हजार पदों के लिए यहां होगी भर्ती

यूपी सरकार दिलाने जा रही है बेरोजगारों को रोजगार, मुख्यमंत्री के शहर में आयोजन

2 min read
patrika

गोरखपुर। बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए यूपी सरकार आए दिन रोजगार मेलों का आयोजन कर रही है। गोरखपुर में एक बार फिर वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। 9 एवं 10 जून को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में इस रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। मेले में कक्षा आठवीं पास से स्नातक-परास्नातक, पालिटेक्निक व आईटीआई बेरोजगारों तक को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
इस मेले आए बेरोजगारों के प्लेसमेंट के लिए मारूति, सुजुकी, होण्डा, द इंडिया थर्मिट, वीएमटी स्पीनिंग, मैनपोटेक, टेलीनेटवर्किंग नोयडा, जिनेक्स एक्वा एवं राइजिंग स्टार प्रमुख है। इनके अलावा चार स्थानीय नियोजकों द्वारा प्रतिभाग किये जाने की सहमति प्रदान की है।

इन पदों के लिए होना है प्लेसमेंट

नियोजक सेल्स एक्जीक्यूटिव, नेटवर्किंग इंजीनियर, मशीन आपरेटर, सेल्स टेªनीज, सिक्यूरिटी गार्ड, ब्लाक अधिकारी, हेल्पर, वेल्डर इत्यादि पदों पर भर्ती करेंगे।

पांच हजार बेरोजगारों के नियोजन का लक्ष्य

8वीं उत्तीर्ण से परास्नातक तथा आईटीआई, पालीटेक्निक उत्तीर्ण बेरोजगारो में से कम से कम 5000 को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से 3040 विभिन्न पदो की रिक्तियों की सहमति प्राप्त हो चुकी है। 300 बेरोजगार अभ्यर्थी बतौर प्रतिभागी हो चुके है।

ऐसे करें प्रतिभाग

इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार मेले मे प्रतिभाग हेतु अपना बायोेडाटा क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय गोरखपुर में 30 मई से 6 जून का (अवकाश के दिनों में भी) जमा कर टोकन प्राप्त कर सकते है। टोकन में अंकित दिनांक एवं समय के अनुसार मेले में प्रतिभाग किया जायेगा तथा साथ में टोकन अनिवार्य रूप से लायंेगे। रोजगार मेले में भाग लेने हेतु आफलाइन आवेदन पत्र जमा करने के लिए आवेदक को अपना बायोडाटा तथा फार्म 30 मई से 6 जून 2018 तक क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय गोरखपुर के पटल संख्या 01 से 05 तथा पटल संख्या 06 (कोचिंग सेन्टर) पर महिला एवं विकलांग अभ्यर्थी जमा कर सकते है। विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं अपना आवेदन (आफलाइन) डेलीगेसी बिल्डिंग के उपर विश्वविद्यालय सेवायोजन सूचना एवं मंत्रणा केन्द्र में जमा कर सकते है। जो अभ्यर्थी आनलाइन आवेदन करना चाहते हैं वे
sewayojan.up.nic.in पर लाग-इन करके आवेदन कर सकते है एवं टोकन उपरोक्त पटल से प्राप्त कर सकते है। साक्षात्कार हेतु उपस्थित अभ्यर्थियो को किसी भी प्रकार का भत्ता/मार्ग व्यय देय नही होगा।

Updated on:
30 May 2018 03:47 am
Published on:
30 May 2018 12:12 pm