3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CBSE 2018 सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल का रिजल्ट जारी, बेटियों ने इस बार भी मारी बाजी

हाईस्कूल पास करने के साथ लक्ष्य भी तय किया टाॅपर्स ने
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 30 May 2018, 3:28 AM IST

cbse

CBSE 10th Result live Update: ऑल ओवर 4 छात्रों ने किया टॉप, इन्हें 500 में से 499 नंबर मिले

गोरखपुर। सीबीएसई ने दसवीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया। आर्मी पब्लिक स्कूल की जया सिंह 97.80 प्रतिशत अंक पाकर अव्वल रहीं हैं। जबकि जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल में पढने वाली सौम्या तुलस्यान व पिलर्स पब्लिक स्कूल की मालविका जायसवाल 97.6 प्रतिशत-97.6 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से दूसरा रैंक हासिल की हैं। आर्मी पब्लिक स्कूल के निखिल पांडेय व जसपाल सिंह ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में थर्ड रैंक प्राप्त किया है। इस बार 86.25 प्रतिशत रिजल्ट गोरखपुर में बना है।
मंगलवार को 10वीं के रिजल्ट घोषित किया गया। गोरखपुर के 19 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा में शामिल हुए 35 स्कूलों के 12095 छात्रों ने परीक्षा दी थी। पास होने वालों में 84.57 प्रतिशत छात्र हैं जबकि छात्राओं का पासिंग प्रतिशत 89.91 है।

टाॅपर जया इंजीनियरिंग के बाद जाना चाहती है सिविल सेवा में
जिले में पहला स्थान प्राप्त करने वाली आर्मी पब्लिक स्कूल की जया सिंह ने 500 में 489 अंक पाया है। जया अपने माता-पिता व स्कूल को अपनी सफलता का श्रेय देती हैं। नंदानगर की रहने वाली जया के पिता जय प्रकाश सिंह सरकारी नौकरी में हैं तो मां रीना सिंह गृहणी हैं। जया की एक बहन मेघा नौंवी में है तो भाई सत्यार्थ प्लेवे में है। जया इंजीनियर बनने के बाद सिविल सेवा में जाना चाहती हैं।

सौम्या आर्इएएस तो मालविका कार्डिआेेलाजिस्ट बनना चाहती


सेकेंड रैंक हासिल करने वाली सौम्या भी आईएएस बनना चाहती हैं। जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल में पढने वाली सौम्या तुलस्यान अपनी सफलता का श्रेय पिता पंकज तुलस्यान व मां कंचन तुलस्यान को देती हैं।
सौम्या की तरह ही सेकेंड रैंक पाने वाली पिलर्स पब्लिक स्कूल की मालविका जायसवाल अपनी सफलता के लिए माता-पिता व सर वाईडी मिश्रा को धन्यवाद देती हैं। मालविका डाॅक्टर बनना चाहती हैं। वह भी कार्डिएक सर्जन। वह कहती है कि उसके मामा को दिल की बीमारी थी। वह बड़ी होकर एक बेहतरीन हर्ट स्पेशलिस्ट होना चाहती हैं।