इससे पहले आज सुबह 'मेधावी विद्यार्थी सम्मान 2018' का आयोजिन हुआ जिसमें सीएम योगी ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 1,709 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले मेधावी विद्यार्थियों में से 146 राज्यस्तर और 1,563 जनपदस्तर के हैं। राज्यस्तर के मेधावी विद्यार्थियों को एक-एक लाख रुपये का चेक, एक टैबलेट, मेडल व प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। वहीं जनपदस्तर के मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रुपये का चेक, एक टैबलेट, मेडल और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। सीएम योगी ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 11 विद्यार्थियों के माता-पिता और प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया।