19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL गोरखपुर में आईपीएल के सट्टेबाजी में चाकूबाजी, एक मौत, तीन घायल

मुख्यमंत्री के शहर में आईपीएल के सट्टे में लाखों के हो रहे वारेन्यारे

2 min read
Google source verification
ipl

गोरखपुर। आईपीएल में सट्टा बाजार में करोड़ों-अरबों का वारान्यारा हो रहा। बड़े शहरों से लेकर छोटे शहरों तक जमकर सट्टा लग रहा। गोरखपुर में भी लाखों-लाख इधर-उधर हो रहा। हद तो यह कि आईपीएल की सट्टेबाजी अब जानलेवा भी साबित होने लगी है। सट्टेबाजी के लेनदेन में गोरखपुर में एक युवक ने चार लोगों को चाकू से हमला बोल दिया। गंभीर रूप से घायल युवकों में एक की जान चली गई। तीन अन्य का इलाज चल रहा है। मामला गोरखपुर के कैंट क्षेत्र के गोपलापुर का है।
आईपीएल मैच के दौरान सट्टे का खेल बदस्तूर जारी है। आईपीएल में लगे सट्टे का धन लेने के लिए सोमवार की रात रसूलपुर मोहल्ले का रहने वाला 22 साल का अमन अपने परिचित सुजीत के घर पहुंचा। रुपये को लेकर दोनों में विवाद होने लगा। शोर सुनकर सुजीत के चाचा का लड़का घर से बाहर निकला और दोनों को डांट-फटकार भगा दिया। वहां से हटने के बाद दोनों एक दूसरी जगह पंचायत करते-करते विवाद करने लगे। जहां विवाद चल रहा था कि उस घर में रहने वाला रोहित शोर सुनकर बीच बचाव करने पहुंचा। लेकिन विवाद बढ़ता चला गया। अमन ने इसी दौरान अपने कुछ साथियों को भी बुला लिया। मामला सुलझने की बजाय और बिगड़ गया। बताया जा रहा है कि अमन ने चाकू निकाल लिया। कोई कुछ समझ पाता इसके पहले उसने हमला बोल दिया। चाकू के वार से रोहित, सुजीत, दीपक व मुन्ना नामक युवक घायल हो गए। रोहित के गले पर चाकू का वार लगा। सुजीत की आंख व दीपक-मुन्ना को भी चाकू से गंभीर चोटें आई। आनन-फानन में मोहल्ले के लोग दौड़ते हुए पहुंचे। चारों घायलों को मेडिकल काॅलेज पहुंचाया गया। लेकिन गंभीर रूप से घायल रोहित को डाॅक्टर बचा नहीं सके। जबकि उसका छोटा भाई मुन्ना अभी इलाजरत है। बाकी के दो अन्य घायल युवकों सुजीत व दीपक को इलाज के बाद छुट्टी मिल गई है।
उधर, इसकी सूचना मिलते ही कैंट पुलिस सक्रिय हो गई और कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।