गोरखपुर

यूपी का राजस्व विभाग है सबसे ज्यादा भ्रष्ट…पुलिस विभाग को भी छोड़ा पीछे, सबसे ज्यादा हुई गिरफ्तारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लगातार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस अपनाया जा रहा है। इस कारण ACO और विजिलेंस लगातार सक्रिय होकर घूसखोरों को रंगे हाथ पकड़ने का क्रम जारी है।

2 min read
Dec 27, 2025
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, यूपी के भ्रष्ट विभाग

UP में घूसखोरों पर लगातार ट्रैपिंग की कारवाई जारी है, इसमें राज्य सरकार के सभी विभाग शामिल हैं। भ्रष्टाचार निवारण संगठन के एक्शन में सामने आया है कि घूसखोरी में राजस्व विभाग के कर्मी पुलिस से आगे हैं। बीते चार वर्षों में 680 भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारी घूस लेते धरे गए। इनमें सर्वाधिक 266 राजस्व कर्मी हैं और 108 पुलिस कर्मी भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

शादी में फालतू खर्चों और लड़कों के स्मार्टफोन, हाफ-पैंट पहनने पर रोक; खाप पंचायत का बड़ा फैसला

ताबड़तोड़ कारवाई से जेल पहुंच रहे हैं घूसखोर

इसके अलावा पंचायती राज, चकबंदी, शिक्षा विभाग, चिकित्सा, स्थानीय निकाय, कृषि विभाग, उद्योग, बाट व माप, उप्र पावर कारपोरेशन समेत अन्य विभागों के भ्रष्ट कर्मचारी भी घूस लेने में पीछे नहीं हैं। बीते चार वर्षों में भ्रष्टाचार निवारण संगठन (ACO) की कार्रवाई से साफ है कि भ्रष्टाचारियों को जेल पहुंचाने की रफ्तार बढ़ी है।

ACO के साथ ही विजिलेंस भी सक्रिय

CM योगी आदित्यनाथ का राजस्व से जुड़े मामलों के फास्ट एक्शन के साथ ही जनशिकायतों की सुनवाई पर खास जोर रहा है। विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार की गोपनीय शिकायतों की जांच व कार्रवाई के लिए जांच एजेंसियों के हाथ भी मजबूत किए गए हैं। भ्रष्टाचार निवारण संगठन का विस्तार किए जाने के साथ ही सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की सक्रियता बढ़ाई गई।

घूसखोरी में धरे गए सबसे ज्यादे राजस्वकर्मी

विजिलेंस की सक्रियता से ग्रामीण इलाकों से जमीनों की नापजोख, वरासत से जुड़ी शिकायतों की भरमार लग गई। ऐसे मे ACO ने किसानों और गरीबों से जुड़े मामलों में तेजी बरती और नतीजा सबसे ज्यादा राजस्व कर्मियों की गिरफ्तारी के रूप में सामने आया। ऐसे मामलों में त्वरित न्याय दिलाने के मकसद से ACO की आठ नई इकाइयों का गठन कराए जाने के साथ ही मंडल स्तर पर गठित कुल 18 इकाइयों को थाने के रूप में अधिसूचित किया गया है।

इन विभागों में हुई कारवाई

बिजली विभाग- 63, शिक्षा विभाग- 29, चकबंदी- 19, स्थानीय निकाय- 17, चिकित्सा- 16, सिंचाई- 13, ग्राम्य विकास- 08, कृषि विभाग- 05, वन विभाग- 05, मंडी परिषद- 05, उच्च शिक्षा- 04, 2025 (19 दिसंबर तक) में 226 लोक सेवक गिरफ्तार हुए

ये भी पढ़ें

सीएम योगी के सुरक्षा की समीक्षा, कार्यक्रम के दौरान अब हर जिले में मौजूद रहेगी स्पेशल टीम

Published on:
27 Dec 2025 04:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर