गोरखपुर

कानपुर की यशस्विनी ने सीएम योगी को बुलडोजर टॉय गिफ्ट किया,रामनवमी पर सीएम ने कन्याओं के पांव धोए, चुनरी ओढ़ाई

रामनवमी पर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर सीएम योगी ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में उन्होंने कन्याओं के पांव पखारे और विधि-विधान से पूजन किया। बच्चियों को चुनरी ओढ़ाई, आरती उतारी और दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। फिर सभी को अपने हाथों से भोजन परोसा। पांच वर्षीय बच्ची ने सीएम को गिफ्ट किया बुलडोजर गोरखनाथ मंदिर में एक बच्ची […]

2 min read
Mar 27, 2026
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, सीएम को गिफ्ट देते बच्ची

रामनवमी पर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर सीएम योगी ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में उन्होंने कन्याओं के पांव पखारे और विधि-विधान से पूजन किया। बच्चियों को चुनरी ओढ़ाई, आरती उतारी और दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। फिर सभी को अपने हाथों से भोजन परोसा।

ये भी पढ़ें

तेज रफ्तार कार ने सड़क पर मचाया तांडव, कई लोगों को मारी टक्कर, घटना सीसीटीवी में कैद

पांच वर्षीय बच्ची ने सीएम को गिफ्ट किया बुलडोजर

गोरखनाथ मंदिर में एक बच्ची जो कानपुर से आई थी उसने सीएम को बुलडोजर टॉय गिफ्ट किया। योगी ने बच्ची के साथ बुलडोजर पकड़कर फोटो खिंचवाई। फिर बच्ची को वापस लौटाते हुए कहा कि अब इसे ले जाओ। मन लगाकर पढ़ाई करना,बच्ची का नाम यशस्विनी है। सीएम ने इसके भी पांव पखारे।

सीएम की दो टूक…गुंडों को जेल भेजो, धन के अभाव में नहीं रुकेगा मरीज का उपचार

गोरखनाथ मंदिर में अपने प्रवास के तीसरे दिन सुबह करीब 9 बजे योगी ने जनता दर्शन में करीब 2 सौ लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान माफियागिरी पर पुलिस अधिकारियों को दो टूक कहा कि गुंडागर्दी करने वालों को उठाकर बंद करो। किसी मुकदमे में जमानत पर छूटने के बाद आरोपी अगर वादी को धमका रहा हो तो जमानत रद्द कराने की कार्रवाई की जाए। गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए लोगों को आश्वासन दिया। बोले धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। अस्पताल से इलाज का इस्टीमेट मिलते ही सरकार धन उपलब्ध करा देगी।

रामनवमी पर कन्याओं की पूजा कर आशीर्वाद दिए सीएम

चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में पीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ कन्या पूजन किया। इस दौरान उन्होंने छोटी-छोटी कन्याओं के चरण पखारकर उनका पूजन-अर्चन किया और उन्हें भोजन कराकर आशीर्वाद प्राप्त किया। सीएम योगी ने गेरुआ वस्त्र में पहुंचे बटुक के भी पांव पखारे और तिलक लगाया और उपहार दिए।

पूजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच कन्याओं को चुनरी ओढ़ाई, तिलक लगाया और श्रद्धा भाव से उनके चरण धोए। इसके बाद कन्याओं को प्रसाद स्वरूप भोजन परोसा गया। मंदिर परिसर में इस धार्मिक आयोजन का विशेष महत्व रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस कार्यक्रम के साक्षी बने।

प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना

इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नवरात्र में कन्या पूजन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है, जिसमें नारी शक्ति को देवी स्वरूप मानकर सम्मान दिया जाता है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना भी की। गोरखनाथ मंदिर में हर वर्ष की तरह इस बार भी नवरात्र के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और पूजन कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

ये भी पढ़ें

देवरिया में नायरा के पेट्रोल पम्प पर 400 लीटर डीजल जब्त, FIR के निर्देश…ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मारा छपा

Published on:
27 Mar 2026 12:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर