गोरखपुर

गंगाजल लेकर अलग होने की कसम खाई, बदहवास प्रेमी ने रेत दिया गला…पति है बाहर, अकेलेपन में युवक से पनपा प्यार

गोरखपुर में बुधवार की शाम सात बजे वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। एसपी दक्षिणी दिनेश पुरी ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

2 min read
Apr 04, 2026
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, विवाहिता का गला रेता

गोरखपुर में गगहा थानाक्षेत्र के गजपुर कटरा बाजार में बुधवार की रात एक युवक ने महिला की गला रेत कर हत्या कर दिया। घटना के समय महिला अपने छत पर टहल रही थी, तभी बाहर लगी सीढ़ी के रास्ते आरपी छत पर चढ़ा और चाकू से गला रेत दिया, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। महिला की खून से सनी लाश देख परिवार के लोगों में चींख पुकार मच गई।

ये भी पढ़ें

होटल में भतीजे के साथ पत्नी को रंगे हाथों आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा! मारते-मारते बाहर लाया पति

डॉक्टरों ने हॉस्पिटल में मृत घोषित किया

आनन-फानन में घायल महिला को हॉस्पिटल ले कर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गुस्साएं परिजनों ने शव को रखकर हंगामा किया और आरोपी के तत्काल गिरफ्तारी का मांग करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने उचित कार्रवाई का लिखित आश्वाशन दिया। तब जाकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों के मुताबिक हत्यारा मृतका के देवर का दोस्त है, ससुर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दिया।

महिला छत पर टहल रही थी, आरोपी सीढ़ियों से होकर चट पर पहुंचा

जानकारी के मुताबिक गगहा थाना क्षेत्र की गजपुर कटरा बाजार की रहने वाली खुशबू की बुधवार देर शाम हत्या कर दी गई। मृतका के ससुर प्रकाश ने इस मामले में पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनकी बहू खुशबू शाम को घर की छत पर टहल रही थी। इसी बीच घर के बाहर लगी सीढ़ी से आरोपी सिताराम छत पर चढ़ गया।

जब तक महिला कुछ समझती, आरोपी ने ताबड़तोड़ चाकुओं से गोद डाला

महिला कुछ समझ पाती, इससे पहले उसने चाकू से उसका गला रेत दिया और फरार हो गया। आसपास के लोग अपने छत से यह देख कर चिल्लाएं। और तुरंत इसकी सूचना ससुर और देवर को दी। जैसे हो घर वालों को मालूम चला वे छत पर भागे और देखा कि खुशबू खून से लथपथ हुई गिरी पड़ी है। यह देखते ही देवर और ससुर बदहवास हो गए और चीखने लगे, यह सुन आसपास के लोग भी भारी संख्या में पहुंच गए जुट गए। आनन-फानन खुशबू को गगहा स्थित एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हत्या की सूचना मिलते हो भारी पुलिस फोर्स पहुंची, परिजनों का हंगामा

परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने को कहा। उसी समय परिजन विरोध करने लगे। और मांग की कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाता है। तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं करने देंगे। बहुत देर तक समझाने और सीओ गोला दरवेश कुमार के लिखित आश्वासन देने के बाद वे लोग माने। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका की शादी के चार वर्ष ही हुए थे, पति रहता है दुबई

जानकारी के मुताबिक खुशबू का मायका बांसगांव थाना के लाहीडाड़ी में है। चार साल पहले उसकी शादी गजपुर निवासी उपेंद्र के साथ हुई थी। शादी के बाद उपेंद्र कमाने दुबई चला गया। घर में सिर्फ खुशबू, उसके ससुर प्रकाश और देवर जितेंद्र रहते थे। SP दक्षिणी दिनेश पुरी ने बताया कि ससुर की तहरीर पर आरोपी सिताराम के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसी कैमरे के फुटेज से उसकी पहचान भी कर ली गई है।

ये भी पढ़ें

Kanpur News: बांग्लादेश तक फैला कोडीन सिरप का जाल, मुख्य आरोपी का इनामी बेटा गिरफ्तार

Published on:
04 Apr 2026 03:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर