गोरखपुर

योगी के मंत्री ने कर दी गीता-रामायण से इस चीज की तुलना, कार्यकर्ताआें को…

गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के संचालन समिति की बैठक

less than 1 minute read
योगी के मंत्री ने कर दी गीता-रामायण से इस चीज की तुलना, कार्यकर्ताआें को...

गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र की संचालन समिति की बैठक में पहुंचे काबीना मंत्री धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक वोट जोड़वाने और पोल कराने का मंत्र दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनता से जुड़ने और उनके काम कराने को भी कहा।

सदर लोकसभा संचालन समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि किसी भी राजनैतिक कार्यकर्ता के लिए मतदाता सूची गीता और रामायण की तरह होनी चाहिए। हर एक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह अपने लोगों के नाम वोटर लिस्ट में अवश्य दर्ज कराएं।
उन्होंने मिशन 2019 के लिए लगने के लिए आह्वान करते हुए कहा कि जनता के बीच में कार्यकर्ता जाएं, पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचवाएं तब जाकर मतदान हमारे पक्ष में होगा।
उन्होंने कहा कि बुझे मन और कुंद हथियारों से लड़ाई नहीं होती। हर एक बूथ पर व्यूह रचना होनी चाहिए। बूथ जीतकर ही हम चुनाव जीत पाएंगे।
बैठक के दौरान लोकसभा चुनाव संचालन समिति व विधानसभा समितियों के कार्यवृत्त के बारे में जानकारी ली गई। कार्याें की समीक्षा की गई।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल, विधायक डाॅ.राधा मोहन दास अग्रवाल, फतेह बहादुर सिंह, विपिन सिंह, महेंद्र पाल सिंह, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी के अलावा लोकसभा व विधानसभा संचालन समिति के सदस्य, जिला प्रभारी, जिला, प्रदेश व क्षेत्र के पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला अभियान प्रमुख, विभिन्न मोर्चा के जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठ/विभाग/प्रकल्प के प्रदेश संयोजक व सह संयोजक मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

पूर्व प्रधान की सरेआम गोली मारकर की थी हत्या, हत्यारा पचास हजारी गिरफ्तार

ये भी पढ़ें

पुलिस पर गोली चलाकर भागने लगा बदमाश, सर्राफा व्यापारी को गोली मारकर लूट लिया था
Published on:
03 Nov 2018 02:21 am
Also Read
View All
SSC GD परीक्षा में अव्यवस्था देख भड़के छात्र: जमकर हुआ बवाल, दोबारा परीक्षा कराने के आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला

गोरखपुर में नदी में तैरते बोरे को खोलते ही मचा हड़कंप; अंदर मिला शव देखकर पुलिस के हाथ-पांव फूले

मामा-भांजा चोर गैंग का पर्दाफाश: सरकारी स्कूलों को बनाते थे निशाना, 5 खरीददारों समेत 9 शातिर गिरफ्तार

गोरखपुर में 25 केंद्रों पर UPSC प्रीलिम्स परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न: 11 हजार से अधिक अभ्यर्थी हुए शामिल, चौकन्ने रहे प्रशासनिक अधिकारी

गोरखपुर में सौतेली बेटी को ही लेकर भाग गया पिता, लिव इन में रहने वाली महिला ने पुलिस से लगाई गुहार