27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व प्रधान की सरेआम गोली मारकर की थी हत्या, हत्यारा पचास हजारी गिरफ्तार

दो परिवारों की रंजिश में बुझ गए कई चिराग
less than 1 minute read
Google source verification
SSP

पूर्व प्रधान की सरेआम गोली मारकर की थी हत्या, हत्यारा पचास हजारी गिरफ्तार

पूर्व प्रधान के बेटे को सरेराह गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में आरोपी प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक दिन पहले एसएसपी ने आरोपी के खिलाफ पचास हजार रुपये के इनाम का ऐलान किया था।
पुरानी रंजिश में कैथवलिया गांव के पूर्व प्रधान के बेटे अनिकेत यादव की सरेआम हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने गांव के ही राजकुमार यादव व अन्य को इसके लिए आरोपी बनाया था। दो परिवारों के बीच आपसी रंजिश में इस हत्या को अंजाम दिया गया था।
एसएसपी ने इस हत्याकांड के आरोपी राजकुमार यादव पर एक दिन पहले ही पचास हजार रुपये के इनाम का ऐलान किया था।
गुरुवार को एसएसपी शलभ माथुर ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि पचास हजार का इनामी राजकुमार यादव पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार किसी मुखबीर से सूचना मिली कि राजकुमार यादव कोनी तिराहे के पास किसी का इंतजार कर रहा है। पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हुई और जाल बिछाकर उसे पकड़ लिया। पुलिस का दावा है कि जब अपराधी को पकड़ने की कोशिश की गई तो उसने फायर किया। लेकिन उसे पकड़ लिया गया।
राजकुमार के पास से एक 32 बोर की पिस्टल, दो कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है।
एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि राजकुमार ने स्वीकार किया है कि रंजिशन उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पूर्व प्रधान अवधेश यादव के बेटे अनिकेत यादव की हत्या की थी।