26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस पर गोली चलाकर भागने लगा बदमाश, सर्राफा व्यापारी को गोली मारकर लूट लिया था

पुलिस का दावा

less than 1 minute read
Google source verification
firing

firing

एक महीने पहले सर्राफा को गोली मारकर बारह हजार रुपये लूटने वाला पंद्रह हजारी लुटेरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस इनामी के पास से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने एक बाइक भी जब्त की है।
पुलिस ने दावा किया है कि शहर के ट्रांसपोर्टनगर चैराहा के पास पुलिस टीम राजघाट क्षेत्र के एक अपराधी को पकड़ने की योजना बना रहे थे कि सर्राफा व्यापारी को गोली मारकर लूटने वाले अपराधियों के बारे में मुखबीर ने सूचित किया। पुलिस ने बताया कि उन लोगों को पता चला कि लुटेरे अमरूद मंडी की ओर से कहीं निकल रहे हैं ताकि किसी घटना को अंजाम दे सके। सूचना पर पुलिस अघोरपीठ के पास मोड़ पर इंतजार करने लगी। उसी दौरान विपरीत दिशा से बाइक पर तीन लोग आते दिखायी दिए। पुलिस के अनुसार जब बाइक सवार लोगों को रोकने की कोशिश की गई तो वे लोग ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। पुलिस ने किसी तरह बाइक का संतुलन बिगाड़ दिया जिससे वे गिर पड़े। लेकिन पुलिस के पकड़ने के पहले दो भाग निकले। केवल एक अपराधी पकड़ा गया।
पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने अपना नाम अमित बताया। खोराबार क्षेत्र के मंझरिया बडगो गांव के रहने वाले अमित के पास से एक 32 बोर की पिस्टल और दो कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए अभियुक्त अमित ने स्वीकार किया है कि उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर सर्राफा व्यवसायी को लूटी थी। वे लोग गांव-देहात में लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं।

पुलिस के अनुसार ये दोनों हुए फरार

1-अभिषेक उर्फ निक्की दुबे, गांव बड़गो, थाना खोराबार।
2- दुर्गेश उर्फ छोटू, बड़गो, थाना खोराबार।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग