ग्रेटर नोएडा

सीएम के आगमन की तैयारियां पूरी, तीनों प्राधिकरण और पुलिस-प्रशासन की धड़कनें बढ़ी

मिशन 2022 की तैयारियों में जुटे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आज करेगे तीनों प्राधिकरण की समीक्षा बैठक बायर्स से भी कर सकते हैं मुलाकात
2 min read
• •
Updated: 14 Jun 2019, 2:32 PM IST
Feature image

ग्रेटर नोएडा। मिशन 2022 की तैयारियों में जुटे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज तीनों प्राधिकरण की समीक्षा बैठक कर विगत 2 वर्षों में प्राधिकरण ने जिन कार्यों को कराया है उसका विवरण लेंगे, साथ ही 2022 तक जो कार्य होने हैं उनकी रुपरेखा तय करेंगे। यह समीक्षा बैठक एक घंटे तक चलेगी।

नौवीं बार जिले में आ रहे योगी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण आकर समीक्षा करने तीनों प्राधिकरणों व पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। क्योंकि पिछली बार जब एक्वा मेट्रो रेल उद्घाटन के दौरान जो अव्यवस्था हुई थी, उससे मुख्यमंत्री काफी खफा थे। इस बार अधिकारी इस बात का कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं, इसीलिए इस बार व्यवस्था काफी कड़ी और सुदृढ़ की जा रही है। इसके लिए ट्राफिक विभाग ने एडवाइजरी भी जारी की है।

मुख्यमंत्री के दौरे के कारण न सिर्फ प्राधिकरण के दफ्तर को चमकाया जा रहा है, बल्कि शहर को भी चमकाने में कर्मचारी जुटे हैं। एक्सपो मार्ट से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण तक के रास्ते को चमका दिया गया है। इसी बहाने पेड़ों को भी पानी नसीब हो गया है। झाड़ियों को काटकर पौधे लगा दिए गए हैं। रंगाई-पुताई का काम पूरा हो चुका है। इस बैठक में मुख्यमंत्री नोएडा एयरपोर्ट की समीक्षा, प्राधिकरण के अधिकारियों के स्थानांतरण, सीएजी जांच जैसे मुद्दों पर अधिकारियों से जवाब तलब कर सकते हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री उद्यमियों से भी मिलेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे। मुख्यमंत्री के एजेंडे में बायर्स और बिल्डर इस समस्याओं पर भी फोकस होगा। वे यहां के किसानों और सामाजिक संगठनों से भी के लोगों से भी मुलाकात कर सकते हैं।

सीएम के तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 5 बजे से नोएडा-ग्रेनो के उद्यमियों से मिलेंगे। छह बजे बिल्डरों के साथ बैठक होगी। शाम 7 बजे से वे विभिन्न किसानों व सामाजिक संगठनों से मिलेंगे। करीब 8 बजे तक सीएम यहां रहेंगे। उसके बाद दिल्ली जाएंगे। वहीं माना जा रहा है कि सीएम योगी बैठकों के साथ ही धीरे-धीरे मिशन 2022 की तैयारियों को धार देने की कोशिश में जुटे हैं।

Published on:
Also Read
View All
तीन साल पहले बनी थीं दरोगा, बाथरूम में मिला शव; हार्ट अटैक या साजिश की गुत्थी में उलझा पुलिस विभाग

‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट