ग्रेटर नोएडा

संपत्ति में भाईयों को नहीं देना चाहता था हिस्सा, मां और भाई के हत्यारे को पुलिस ने किया अरेस्ट

संपत्ति बंटवारे को लेकर अपनी मां और भाई की हत्या करने के बाद आरोपी हो गया था फरार  

2 min read

ग्रेटर नोएडा. जारचा कोतवाली एरिया के रसूलपुर गांव में सोमवार को संपत्ति बंटवारे को लेकर एक शख्स ने मां व भाई की हत्या कर दी थी। वहीं दूसरे भाई को गंभीर रुप से घायल कर दिया था। पुलिस ने कलयुगी बेटे को जेवर अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड और कार बरामद कर ली है।

ये भी पढ़ें

रैली में तोडफ़ोड़ के 73 आरोपित नामजद, विरोध रैली में बजा डीजे भी जब्त

मालूम हो कि रसूलपुर के रहने वाले अजीत पर अपनी मां और भाई की हत्या का आरोप है। एमबीए पास अजीत तीन भाई है। इनके पिता जगबीर को मिले फंड की रकम और संपत्ति के बंटवारे को लेकर मां-बेटा के बीच में विवाद हो गया था। जिसके चलते अजीत ने अपनी मां शकुंतला की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बचाव में अजीत के भाइर् रत्नेश और पुष्पेंद्र भी आ गए। आरोप है कि अजीत ने पुष्पेंद्र व रत्नेश पर भी लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया। यहां ईलाज के दौरान डॉक्टरों ने पुष्पेंद्र को भी मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: पुल्सत्य ऋषि के इस सरोवर में नहाने से दूर हो जाते हैं सभी रोग

एसपी देहात सुनीति सिंह ने बताया कि आरोपी अजीत कुमार भागने की फ़िराक में था। पुलिस ने सूचना और सर्विलांस के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की थी। वहीं पुलिस को उसकी लोकेशन जेवर अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में फरार होने के लिए इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार और हत्या के लिए प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया मां और भाई की हत्या पिता की पेंशन, फंड के पैसे और संपत्ति में छोटे भाइयों को हिस्सा न देना के लिए की थी।

ये भी पढ़ें

गर्लफ्रेड की ख्वाहिशें पूरी करने के लिए करते थे लूट, पुलिस ने दबोचा
Published on:
04 Apr 2018 12:05 am
Also Read
View All