ग्रेटर नोएडा

एनकाउंटर के बाद अब योगी सरकार ने बदमाशों पर शिकंजा कसने के लिए अपनाया यह तरीका

प्रशासन की तरफ से बदमाशों के खिलाफ पहली बार की गई बड़ी कार्रवाई
2 min read
• •
Updated: 28 Sep 2018, 9:47 AM IST
Feature image

ग्रेटर नोएडा. सत्ता संभालते ही योगी सरकार ने बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। निर्देश मिलने पर पुलिस ने ताबड़तोड़ एनकांउटर किए। एनकाउंटर के दौरान एक तरफ जहां बदमाश ढेर हुए, वहीं पुलिस ने सलाखों के पीछे अपराधियों को भेजा है। लगातार होने वाले एनकाउंटर की वजह से बदमाशों ने पुलिस के सामने सरेंडर भी किया। इसके अलावा जेल से भी निकलने के लिए बदमाश तैयार नहीं है। एनकाउंटर के बाद अब योगी सरकार के निर्देश पर पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने बदमाशों पर नकेल कसने के लिए अब नया रास्ता अपनाया है।

एसएसपी डॉक्टर अजयपाल शर्मा ने बताया कि जिले में सक्रिय अपराधियों पर पूरी तरह शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है। इस दौरान 150 गैंग के 566 अपराधियों को चिहिन्नत किया गया है। इनमें आॅनलाइन फ्रॉड, प्रॉपट्री के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले, बदमाश, खनन माफिया, जमीन माफिया आदि शामिल है। उन्होंने बताया कि सभी बदमाशों की संपत्ति की डिटेंल विभिन्न विभागों से मांगी गई है। विभागीय अधिकारी आने वाले 15 दिन में पूरा डिटेंल उपलब्ध कराएगे। उसके बाद में संपत्ति कुर्क की जाएगी।

बैंक खाते हुए सीज

डीएम बीएन सिंह ने बताया कि एक मई 2017 से लेकर अभी तक अलग-अलग अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है। जिले में सक्रिय 150 गैंग के 566 ऐसे सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जिनपर गैंगस्टर एक्ट के मुकदमें दर्ज है। साथ ही जिले में सक्रिय 566 अपराधियों के सभी बैंक खातों को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिए गए है। ये अपराधी अब खातों से ट्रॉजेक्शन भी नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा सभी विभागों से इन गैंगस्टरों की संपत्ति की डिटेंल भी मांगी गई है। उन्होंने बताय कि सक्रिय गैंग के बदमाशों की संपत्ति को कुर्क कियाा जाएगा।

ये हैं गैंग

अनिल दुजाना, सुंदर भाटी, रणदीप गैंग, अरबों रुपये के आॅनलाइन फ्रॉड के आरोपी अनुभव मित्तल, खनन माफिया संजय मोमनाथल, अवैध कब्जा माफिया रामभूल, शाहबेरी में बिल्ड़िग बनाने वाला गैंग रामधर व अन्य 12 लोग, एवीजे ग्रुप बिल्डर समेत 566 लोगों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। इनकी प्रॉपट्री कुर्क करने की कार्रवाई शुरू की जा रही है। अनिल दुजाना के साथ उसके गैंग के सदस्य सुनील दुजाना, शैलेश, बलवीर दुजाना, मनोज गुर्जर आदि, सुंदर भाटी गैंग के नरेश तेवतिया, धर्मदत्त शर्मा, अनिरुद्ध भारद्धाज, शेरु भाटी, सहदेव भाटी आदि, अनुभव मित्तल पर आॅनलाइन लाइक्स के नाम पर 3700 करोड़ रुपये के फ्रॉड का आरोप, गंगाधर पर कमजोर बिल्ड़िग बनाकर बेचने का आरोप है।

Updated on:
28 Sep 2018, 9:47 AM IST
Published on:
Also Read
View All