ग्रेटर नोएडा

पुलिस को चुनौती दे रहे चोर, चौबीस घंटे में आईएएस से लेकर डॉक्टर, इंजीनियर के घर बोला धावा

नहीं थम रही अपराध की वारदात, चोरों ने कई घरों से लाखों का माल उड़ाया
2 min read
• •
Updated: 15 May 2018, 11:15 AM IST
Greater Noida

ग्रेटर नोएडा। नोएडा में चोरों को पुलिस का जरा सा भी खौफ नहीं है, तभी तो बेखौफ होकर पहले आईएएस अधिकारी के घर धावा बोला उसके बाद एक के बाद एक तीन अलग-अलग जगह चोरी को वारदात को अंजाम दिया। जी हां नोएडा में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। विभा चहल के अलावा डेल्टा सैक्टर 46 में रहने वाले इंजिनियर और दनकौर की एक बैंक को निशाना बनाया। साथ ही कासना कोतवाली एरिया में ही रविवार रात सेक्टर पी-3 स्थित एक सोसायटी में रहने वाले एनआरआई डॉक्टर नीरज का घर भी चोरों ने निशाना बनाया ।

दरअसल थाना कासना क्षेत्र के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले पॉश एरिया ऑफिसर कॉलोनी में भी अपराधी बड़े आसानी से वारदात को अंजाम देने में कामयाब हो रहे हैं। यहां रहने वाली एक महिला आईएएस अफसर के घर पर धावा बोलकर चोरों ने लाखों के जेवरात व नकदी चोरी कर लिया। वहीं नोएडा के सेक्टर 46 में रहने वाले सिविल इंजीनियर लखमी सिंह का पूरा परिवार एक कमरे में सोता रहा और मकान के दूसरे कमरे से चोर 12 लाख रुपये की ज्वेलरी, ढाई लाख रुपये से अधिक कैश, घड़ी सहित अन्य कई कीमती सामान चुरा ले गए। पुलिस ने इन सभी मामलों की जांच शुरू कर दी है और मामलो का जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है।

यह भी पढ़ें:शादीशुदा महिला को अपने से 7 साल छोटे प्रेमी से हुआ प्यार तो उठा लिया ये खौफनाक कदम

इधर थाना सूरजपुर क्षेत्र के डेल्टा प्रथम में रहने वाले उद्योगपति के घर पर चोरों ने साढ़े पांच लाख नकद व लाखों के जेवरात चोरी कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तो थाना कासना इलाके में एक घर पर चोरों ने हाथ साफ किया। एडब्लूएचओ सोसाइटी में रहने वाले एक डॉक्टर नीरज के फ्लैट का ताला तोड़कर होरों ने 10 लाख रूपये नकदी चोरी कर ली। वहीं सूरजपुर क्षेत्र के डेल्टा प्रथम में रहने वाले उद्योगपति त्रिभुवन चंद के घर पर धावा बोलकर चोरों ने साढ़े पांच लाख रूपये नकदी चोरी की। इस सम्बन्ध में उन्होंने सूरजपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ ने बताया सभी मामलों में पुलिस जांच कर रही है।

Published on:
Also Read
View All
पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह

Bus Fire Accident: ‘मुझे नहीं पता मेरा पति कहां है…’,ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में बची महिला ने बताई खौफनाक कहानी